मॉस्को (आईएएनएस)कोरोना वायरस महामारी के कारण शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और ब्रिक्स समूह का शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने इस बात की जानकारी दी है। यह दोनों कार्यक्रम जुलाई में रूस में होने वाला था। क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने एक बयान में कहा, 'कोरोना वायरस महामारी और संबंधित प्रतिबंधों को देखते हुए, रूस की एससीओ की 2019-2020 की अध्यक्षता और इसकी 2020 ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए तैयारी करने और उसे संभालने के लिए जिम्मेदार आयोजन समिति ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया है और 21-23 जुलाई को सेंट पीटर्सबर्ग में एससीओ काउंसिल ऑफ स्टेट्स की बैठक होने वाली है।'

ब्रिक्स में शामिल हैं यह देश

क्रेमलिन प्रेस सेवा के अनुसार, शिखर सम्मेलन की नई तारीखें सदस्य देशों और दुनिया में महामारी विज्ञान की स्थिति के आधार पर निर्धारित की जाएंगी। ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से बना है। 2001 में स्थापित शंघाई सहयोग संगठन चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान को एक साथ लाता है। अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया एससीओ पर्यवेक्षक हैं, जबकि अजरबैजान, अर्मेनिया, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की संवाद सहयोगी हैं।

International News inextlive from World News Desk