- नगर निगम ने शहर के चौराहों से लेकर मुख्य मार्ग पर तैयार की स्माईली

Meerut । लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण से परेशान शहर के लोगों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए और शहर का माहौल खुश मिजाज बनाने के लिए नगर निगम ने शहर की सड़कों से लेकर चौराहों और विभिन्न वाडरें में स्माईली बनाने का काम शुरु किया है। इसके तहत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की टीम द्वारा शहर में दर्जनों जगह पर चूने से स्माईली बनाई गई। निगम टीम के कर्मचारियों ने बताया कि जनता सुरक्षित रहे और खुश रहे इसके लिए निगम द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को गुलमर्ग, हाशिमपुरा, सुभाषनगर, ईव्ज चौराहा पर स्माईली बनाई गई।