-निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र की जमीन अपनी बता रहे आरोपी

-निगम ने निर्माण कराया बंद, पुलिस ने चार लोग हिरासत में लिए

Meerut। परतापुर में नगर निगम की जमीन पर डूडा द्वारा चल रहे स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को दबंगों ने रुकवा दिया है। दबंगों ने जमीन को अपना बताते हुए मौके पर हंगामा कर दिया। डूडा के अधिकारियों और दबंगों में जमकर बहस हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, नगर निगम ने निर्माण को रूकवा दिया। सोमवार को जमीन की पैमाइश कराकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

1700 वर्ग मीटर है जमीन

परतापुर में निगम की करीब 1700 वर्ग मीटर जमीन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनना प्रस्तावित हुआ है। इसमें डूडा की ओर से कई दिनों से निर्माण करा रहा था। शनिवार को आधा दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और जमीन को अपना बताते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। सूचना पर संपत्ति अधिकारी राजेश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे दबंगों से उनसे अभद्रता करनी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है।

वर्जन

निगम की 1700 वर्ग मीटर जमीन में डूडा द्वारा स्वास्थ्य केंद्र बनाना प्रस्तावित हुआ है। इसके लिए वहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। वहां पर कुछ लोगों ने अपनी जमीन बताते हुए निर्माण कार्य रूकवा दिया था। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को दोबारा से जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।

राजेश सिंह संपत्ति अधिकारी नगर निगम