हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में वोटों की गिनती शुरू, आज भी होगी मतगणना

prayagraj@inext.co.in

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए सत्र के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतों की गणना शनिवार को शुरू हो गयी। शुरुआत मतपत्रों की छंटाई से हुई। इसके बाद 200 वोट ही गिने जा सके। इसमें अध्यक्ष पद पर अमरेन्द्र सिंह ने मामूली ही सही बढ़त ले ली थी। वोटों की गिनती संडे को भी जारी रहेगी।

पद वार बनाये गये बंडल

शनिवार को डाले गए वोटों की पदवार छंटनी की गई और हर पद के सौ-सौ वोटों का बंडल बनाये गये। इसके बाद पदवार गिनती शुरू हुई। पांच बजे तक सिर्फ 200 वोट गिने जा सके। पहले दिन के परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र नाथ सिंह 18 मतों से, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जमील अहमद आजमी 14 मतों से, महासचिव पद प्रभाशंकर मिश्र छह मतों से और कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश चंद्र तिवारी 12 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि शेष वोटों की गणना रविवार को सुबह दस से शाम पांच बजे तक होगी।

19

फरवरी को मतदान हुआ था।

193

प्रत्याशी चुनाव मैदान में

10,705

मतदाताओं को डालना था वोट

8531

ने किया मताधिकार का प्रयोग

9,238

मतपत्र जारी किए गए थे

705

ने मतपत्र वापस कर दिये

02

वोट त्रुटि के चलते रद किए गए

-----------------

दो जगह हो रही गिनती

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ तिवारी ने बताया कि मतपत्रों की गिनती हाईकोर्ट परिसर में दो स्थानों पर हो रही है। सेंट्रल लाइब्रेरी हॉल में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की जबकि कैंटीन के बगल में स्थित लाइब्रेरी में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला के पदों के वोटों की गिनती की जा रही है।

-----------

किस पद पर कितने प्रत्याशी

07 अध्यक्ष

10 महासचिव

10 वरिष्ठ उपाध्यक्ष

39 उपाध्यक्ष

17 संयुक्त सचिव प्रशासन

07 संयुक्त सचिव लाइब्रेरी

04 संयुक्त सचिव प्रेस

04 संयुक्त सचिव महिला

08 कोषाध्यक्ष

कार्यकारिणी सदस्य के 08 पदों के लिए 87 प्रत्याशी मैदान में हैं।