नगर निकाय चुनाव की मतगणना कल, तैयारियां जोरों पर डीएम ने लिया जायजा, मुंडेरा मंडी में होगी गिनती allahabad@inext.co.in ALLAHABAD: महज 24 घंटे शेष हैं। शुक्रवार को नगर निगम सहित नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम सामने होंगे। प्रशासन ने शुक्रवार को होने वाली मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआती दो से तीन घंटे में परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। नगर निगम की मतगणना की तैयारियों का जायजा डीएम सुहास एलवाई ने बुधवार को लिया। बता दें कि नगर निगम मेयर सहित 80 वार्डो के परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हैं। लगाई गई 133 टेबल मतगणना के लिए नगर निगम के 80 वार्ड और नगर पंचायतों के 55 वार्डो के लिए कुल 133 टेबल लगाई गई हैं। नगर निगम की टेबल पर चार और नगर पंचायतों की टेबल पर पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक होगा और गणना सहायकों की संख्या तीन से चार होगी। मेयर के लिए 40 और पार्षदों के लिए भी 40 टेबल लगाई गई है। यहां पर होगी मतों की गिनती मेयर और पार्षद- मुंडेरा मंडी शंकरगढ़ अध्यक्ष व सदस्य- बारा तहसील सिरसा व भारतगंज- नवोदय विद्यालय मेजा खास कोरांव- गोपाल इंटर कॉलेज कोरांव हंडिया- मानस भवन हंडिया झूंसी और फूलपुर- मंडी समिति फूलपुर लालगोपालगंज व मऊआइमा- मेवालाल अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज सोरांव डीएम ने लिया जायजा डीएम ने बुधवार को मुंडेरा मंडी का जायजा लिया। मतगणना के दिन होने वाली व्यवस्था का पूरा जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने काउन्टिंग के लिए बने काउन्टर को भी देखा। पार्किंग की व्यवस्था पर भी जोर दिया। इसके अलावा झलवा फ्लाईओवर के निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों से निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का आदेश दिया। 18 पर कार्रवाई के आदेश मतगणना ट्रेनिंग से गायब रहने वाले 18 कार्मिकों के वेतन रोकने के आदेश सीडीओ सैमुअल पाल एन ने दिए हैं। इनमें डॉ राकेश कुमार प्रवक्ता, अच्छे लाल सहायक अध्यापक, धर्मेन्द्र कुमार सहायक अध्यापक, राकेश कुमार गुप्ता सहायक अध्यापक, राजेश कुमार चपरासी, पन्ना लाल भारतीया चपरासी, संजय कुमार सिंह सहायक अभियन्ता, कामता प्रसाद चकबन्दी अधिकारी, अजय कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय असिसटेंट कमिश्नर, मुमताज अहमद सहायक अध्यापक आदि शामिल हैं।