- आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सदर कोर्ट से आम्ब्रलिओ और अनुराग को मिलेगा शादी का प्रमाण

BAREILLY: भारत के युवक और फ्रांस की युवती के प्यार के बीच कांटा बना प्रशासन आज विवाहित जोड़े को मैरिज सर्टिफिकेट जारी करेगा। सर्टिफिकेट सुबह 11 बजे तहसील सदर में जारी किया जाएगा। बता दें कि आई नेक्स्ट ने मंडे को विवाहित जोड़े की प्रॉब्लम्स को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद तहसील सदर कोर्ट ने एनओसी के लिए फ्रांस एंबेसी संपर्क किया। एंबेसी की सलाह पर फ्रांस एंबेसी की वेबसाइट पर एनओसी की तस्दीक के बाद रजिस्ट्रेशन की इजाजत दे दी। दूसरी ओर, थाना प्रेमनगर को डॉक्यूमेंट वेरीफाई में लेटलतीफी पर फटकार लगाई और ट्यूजडे सुबह 10 बजे तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश ि1दए हैं।

एनओसी, वेरिफिकेशन का पेच

गौरतलब है कि प्रेमी युगल फ्रांस की निवासी आम्ब्र मरीन आसुंटा लियोन उर्फ आम्ब्रलिओ और बरेली के निवासी अनुराग शर्मा ने परिवार की रजामंदी से इसी वर्ष अक्टूबर में सात फेरे लिये थे। शादी के बाद आम्ब्र को भारत में रहने के लिए कोर्ट मैरिज करना जरूरी था। इसके लिए दोनों कपल ने एसडीएम सदर की कोर्ट में कोर्ट मैरिज के लिए अप्लाई किया था। डेढ़ माह से ज्यादा गुजर गए पर विवाहित जोड़े को मैरिज सर्टिफिकेट नहीं मिल सका था। दरअसल, कोर्ट ने कहा कि उसे फ्रांस एंबेसी से बाई पोस्ट एनओसी नहीं मिली है। जबकि थाना प्रेमनगर द्वारा अनुराग के डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं हो सके हैं। इसलिए एसडीएम सदर ने मैरिज सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया। फिर एसडीएम सदर ने जब इस संबंध में फ्रांस एंबेसी से संपर्क किया तो एंबेसी ने एनओसी के लिए वेबसाइट चेक करने को कहा तो वेबसाइट पर एनओसी मिली। वहीं प्रेमनगर थाना पुलिस को कोर्ट ने फटकार लगाते हुए ट्यूजडे सुबह वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र देने को कहा है। ताकि दोनों कपल को मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया जा सके।