नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस से 90,04,365 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 584 लोगों की कोविड-19 संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। अब तक 1,32,162 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घट कर 1.46 प्रतिशत

देश में कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घट कर 1.46 प्रतिशत रह गई है। इस समय देश में कोविड-19 संक्रमण के 4,43,794 एक्टिव केस हैं। यह संख्या देश में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 4.92 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक देश में 20 नवंबर तक 12,95,91,786 सैंपल्स की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

29 अक्टूबर को 80 लाख पार हो गई थी कोविड-19 टैली

बृहस्पतिवार को 10,83,397 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गई। देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख पार कर गई थी। बढ़ते-बढ़ते 16 सितंबर को यह संख्या 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख पार कर गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 145 4398 61
आंध्र प्रदेश 16000 835801 6910
अरुणाचल प्रदेश 1127 14800 49
असम 3193 206878 969
बिहार 5378 221924 1209
चंडीगढ़ 1105 14963 254
छत्तीसगढ़ 19421 195469 2672
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 31 3274 2
दिल्ली 43221 459368 8041
गोवा 1343 44467 670
गुजरात 12677 176475 3830
हरियाणा 19579 187559 2113
हिमाचल प्रदेश 6980 24729 488
जम्मू और कश्मीर 5560 97537 1618
झारखंड 2600 103435 937
कर्नाटक 25188 830988 11604
केरल 68352 475320 1969
लद्दाख 1000 6619 95
मध्य प्रदेश 9800 175089 3129
महाराष्ट्र 80728 1635971 46356
मणिपुर 2886 19431 231
मेघालय 801 10074 104
मिजोरम 511 3025 5
नागालैंड 1296 9110 54
ओडिशा 7400 302796 1592
पुद्दुचेरी 670 35254 609
पंजाब 6194 133427 4556
राजस्थान 20168 212623 2116
सिक्किम 296 4218 95
तमिलनाडु 13907 739532 11550
तेलंगाना 12515 247790 1423
त्रिपुरा 959 30968 365
उत्तराखंड 4133 64427 1133
उत्तर प्रदेश 22757 488911 7480
पश्चिम बंगाल 25873 411759 7873

National News inextlive from India News Desk