नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक नोवल कोरोना वायरस से 85,07,754 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 45,674 केस सामने आए हैं। भारत में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 1,26,121 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से पिछले एक दिन में 559 लोगों की मौत की रिपोर्ट है।

देश में कोविड-19 के 5,12,665 एक्टिव केस

इन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर घट कर 1.48 प्रतिशत रह गई है। यह लगातार 10वां दिन है जब कोविड-19 के एक्टिव केस देश में 6 लाख से नीचे बने हुए हैं। इस समय भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,12,665 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक देश में संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 6.03 प्रतिशत है।

16 सितंबर 50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

7 अगस्त को भारत में कोविड-19 का आंकड़ा 20 लाख पार कर गया था। कोरोना वायरस से संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को और 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार हो गया। 16 सितंबर को देश में कोरोना वायरस से 50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हाे चुके थे वहीं 28 सितंबर को यह संख्या बढ़ कर 60 लाख के पार पहुंच गई।

11,77,36,791 सैंपल्स की कोविड-19 जांच

11 अक्टूबर को यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई। आईसीएमआर के मुताबिक, 7 नवंबर तक 11,77,36,791 सैंपल्स की कोविड-19 जांच हो चुकी है। शनिवार को 11,94,487 सैंपल्स की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गई।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 175 4206 60
आंध्र प्रदेश 21434 812517 6779
अरुणाचल प्रदेश 1559 13785 45
असम 6758 200939 940
बिहार 6287 213513 1136
चंडीगढ़ 815 13978 232
छत्तीसगढ़ 23256 173872 2434
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 32 3239 2
दिल्ली 40258 383614 6912
गोवा 2036 42239 641
गुजरात 12124 163640 3753
हरियाणा 15713 162814 1897
हिमाचल प्रदेश 4198 20243 371
जम्मू और कश्मीर 5584 91225 1528
झारखंड 4566 98776 897
कर्नाटक 33339 799439 11369
केरल 83377 395624 1668
लद्दाख 816 5894 80
मध्य प्रदेश 7736 165715 3017
महाराष्ट्र 100068 1569090 45115
मणिपुर 3223 16714 194
मेघालय 995 8959 93
मिजोरम 562 2526 2
नागालैंड 1074 8336 45
ओडिशा 11873 286857 1410
पुद्दुचेरी 1212 33932 600
पंजाब 4827 127821 4310
राजस्थान 16327 191132 1979
सिक्किम 314 3805 76
तमिलनाडु 18966 711198 11324
तेलंगाना 19890 229064 1377
त्रिपुरा 1302 29858 357
उत्तराखंड 3890 60083 1063
उत्तर प्रदेश 22991 465250 7180
पश्चिम बंगाल 35088 359071 7235

National News inextlive from India News Desk