कानपुर। Coronavirus COVID 19 positive case in India latest update देश भर में कोरोना वायरस के केसेज का बढ़ना जारी है। यह संख्‍या रविवार को बढ़कर 1120 हो गई। COVID-19 के 1024 एक्टिव केसेज हैं व इनमें 48 विदेशी हैं। अब तक 96 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 27 हो गई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 27 राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेशों में COVID 19 के केसेज मिले हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं जहां 211 लोग COVID-19 पॉजिटिव मिले हैं। यहां अब तक इससे 6 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में 197 टेस्‍ट में पॉजिटिव पाए गए हैं व 1 की मौत हुई है।

पश्चिम भारत-महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्‍थान व गोवा

पश्चिम भारत में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। जहां 211 एक्टिव केसेज हैं। देश में सबसे अधिक मौतें भी इसी राज्‍य में हुई हैं जहां इस बीमारी के कारण 6 लोग जान गंवा चुके हैं। गुजरात में 58 लोग COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं 5 की मौत हुई है। राजस्‍थान में 58 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। वहीं गोवा में 5 केस हैं।

दक्षिण भारत-केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व पुदुचेरी

दक्षिण भारत में केरल सबसे बुरी तरह कोरोना वायरस संकट से प्रभावित हुआ है जहां 197 लोग पॉजिटिव हैं। इसके चलते 1 व्‍यक्ति की मौत भी हो चुकी है। कर्नाटक में 81 एक्टिव केसेज की पुष्टि हुई है व 3 लोगों की जान गई है। तेलंगाना में 67 लोग इसकी चपेट में है व 1 की जान गई है। आंध्र प्रदेश में 20 लोग COVID-19 पॉजिटिव मिले हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में 1 केस पॉजिटिव मिला है।

उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार, मध्‍य प्रदेश व छत्‍तीसगढ़

उत्‍तर प्रदेश में COVID-19 एक्टिव पॉजिटिव केसेज की संख्‍या 76 है। वहीं उत्‍तराखंड में 9 मामले हैं। बिहार में 11 एक्टिव केस हैं। मध्‍य प्रदेश में 30 व छत्‍तीसगढ़ में कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्‍या 7 है। एमपी में दो लोगों की मौत भी हुई है। पश्चिम बंगाल, ओडिसा, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल में 18 व ओडिसा में अब तक 3 लोग टेस्‍ट में COVID-19 पॉजिटिव मिले हैं। मणिपुर व मिजोरम में 1-1 केस मिला है। अंडमान व निकोबार में अब तक 9 मामले सामने आए हैं।

दिल्‍ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्‍मू कश्‍मीर व लद्दाख

दिल्‍ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव केसेज की संख्‍या 51 पहुंच गई है व 2 की मौत हो चुकी है। पंजाब में 39 मामलों की पुष्टि हुई है व 1 की जान जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश में 3 व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 8 मामले सामने आए हैं। जम्‍मू कश्‍मीर में 32 व लद्दाख में 16 लोग COVID 19 पॉजिटिव टेस्‍ट हुए हैं।

National News inextlive from India News Desk