नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के मामले 1,01,69,118 पहुंच चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22,273 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं एक दिन में 251 लोगों की इस संक्रमण की वजह से माैत हुई है। महामारी कोविड-19 से हर दिन होने वाली माैतों का यह आंकड़ा बीते छह महीने के बाद 300 से नीचे दर्ज हुआ है। देश में अब तक कोरोना वायरस ने 1,47,343 लोगों की जान ले ली है।

एक्टिव केस पांचवें दिन तीन लाख से नीचे

इसके साथ ही एक राहत भरी बात यह भी है कि भारत में अब तक 97,40,108 लोग ठीक हो चुके हैं। नेशनल रिकवरी रेट 95.78 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं कोविड-19 मामले में डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है। इतना ही नहीं एक्टिव केसलोड लगातार पांचवें दिन तीन लाख से नीचे रहा। देश में 2,81,667 सक्रिय कोरोना वायरस संक्रमण हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, 25,71,59,289 नमूनों का परीक्षण 25 दिसंबर तक हुआ।शुक्रवार को 8,53,527 टेस्ट हुए।

राज्यवार देखें कहां से कितनी माैतें

वहीं एक दिन में हुई 251 माैतों में महाराष्ट्र के 71, पश्चिम बंगाल के 31 और दिल्ली के 30 लोग शामिल हैं। देश में अब तक हुई कुल 1,47,343 मौतों में महाराष्ट्र से 49,129, इसके बाद तमिलनाडु से 12,048, कर्नाटक से 12,044, दिल्ली से 10,414, पश्चिम बंगाल से 9,536, उत्तर प्रदेश से 8,279, आंध्र प्रदेश से 7,091 और पंजाब से 5,269 शामिल हैं। इस दाैरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉम्बिडिटी के कारण हुईं।

National News inextlive from India News Desk