नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,432 नये मामले रिपोर्ट किए गए हैं। पिछले छह महीनों में यह सबसे कम संख्या है। पिछले एक दिन में 252 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत की खबर है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,48,153 पहुंच गई है।

कोविड-19 से मरने वालों की दर घट कर 1.45 प्रतिशत

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक देश में 98,07,569 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़ कर 95.92 प्रतिशत हो गई है। भारत में कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की दर घट कर 1.45 प्रतिशत रह गई है। यह लगातार आठवां दिन है जब देश में कोविड-19 संक्रमण के एक्टिव केस 3 लाख से कम बना हुआ है।

कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,68,581 एक्टिव केस

इस समय देश में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,68,581 एक्टिव केस हैं। यह संख्या भारत में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 2.63 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार हो गई थी।

अब तक 16,98,01,749 सैंपल्स की कोविड-19 जांच

कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। आईसीएमआर के मुताबिक 28 दिसंबर तक देश में 16,98,01,749 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। सोमवार को 9,83,695 नमूनों की जांच की गई।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 64 4803 62
आंध्र प्रदेश 3423 870752 7098
अरुणाचल प्रदेश 119 16521 56
असम 3323 211636 1038
बिहार 4928 244076 1386
चंडीगढ़ 379 18856 316
छत्तीसगढ़ 12962 260056 3319
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 9 3363 2
दिल्ली 6297 606644 10474
गोवा 955 49083 734
गुजरात 10223 228144 4288
हरियाणा 4040 254336 2882
हिमाचल प्रदेश 3680 50079 921
जम्मू और कश्मीर 3157 115261 1875
झारखंड 1582 111818 1020
कर्नाटक 12566 892273 12070
केरल 64205 676368 2990
लद्दाख 197 9088 126
मध्य प्रदेश 9874 225782 3572
महाराष्ट्र 58294 1814449 49305
मणिपुर 1234 26478 348
मेघालय 199 13042 138
मिजोरम 114 4068 8
नागालैंड 243 11589 79
ओडिशा 2482 324392 1864
पुद्दुचेरी 357 37040 631
पंजाब 4014 156342 5312
राजस्थान 10742 292739 2677
सिक्किम 531 5188 126
तमिलनाडु 8867 794228 12080
तेलंगाना 5999 277931 1535
त्रिपुरा 140 32721 385
उत्तराखंड 5511 82850 1489
उत्तर प्रदेश 14710 559888 8322
पश्चिम बंगाल 13161 525685 9625

International News inextlive from World News Desk