नई दिल्ली (एएनआई)। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बने बाबू जगजीवन राम अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अस्पताल में COVID-19 के टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद 44 स्टाफ सदस्यों को पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अस्पताल को सैनेटाइज किया जा रहा है।

डाक्टर भी पॉजिटिव

हेल्थ डिपार्टमेंट के अऩुसार दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टरों सहित कुल 44 स्टाफ सदस्यों करोनावायरस संक्रमण में पॉजिटिव टेस्ट किया गया है। बाद में किए गए बाकी स्टाफ मेंबर्स की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं बंद कर दी गई हैं और अस्पताल को सेनेटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दिल्ली में है काफी प्रभाव

राजधानी दिल्ली में कोराना वायरस महामारी का काफी असर देखने को मिल रहा है। आज ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में 2,625 कोरोनोवायरस मामले हैं, जिनमें से 111 कल रिपोर्ट किए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी में एक्टिव केसेज की कुल संख्या 1,518 है, जबकि 869 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यहां कुल 54 मौतें हुई हैं। इस बीच भारत में COVID-19 के कुल 26,496 कन्फर्म केसेज रजिस्टर किए गए हैं, जिनमें 19,868 एक्टिव मामले शामिल हैं।

National News inextlive from India News Desk