नई दिल्ली (पीटीआई)। नोवल कोरोना वायरस के पिछले एक दिन में 44,658 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 से अब तक 3,26,03,188 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मौजूदा समय में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ कर 3,44,899 पहुंच गए हैं।

कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 4,36,861

हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 496 रही है। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमण से 4,36,861 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केस अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 1.03 प्रतिशत है। कोविड-19 नेशनल रिकवरी रेट 97.63 प्रतिशत है।

23 जून को देश में कोविड-19 संक्रमण बढ़ कर 3 करोड़ के पार

देश में कोविड-19 से संक्रमण पिछले वर्ष 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 4 मई को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ तथा 23 जून को 3 करोड़ पार कर गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 4 7427 129
आंध्र प्रदेश 14448 1979504 13778
अरुणाचल प्रदेश 1150 51224 260
असम 7781 573541 5618
बिहार 107 715894 9650
चंडीगढ़ 39 64226 812
छत्तीसगढ़ 595 990179 13555
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 6 10653 4
दिल्ली 413 1412102 25080
गोवा 950 169385 3191
गुजरात 157 815126 10080
हरियाणा 660 760080 9671
हिमाचल प्रदेश 2077 207068 3582
जम्मू और कश्मीर 1060 319183 4404
झारखंड 139 342523 5132
कर्नाटक 19326 2886906 37231
केरल 181747 3711625 20134
लद्दाख 66 20249 207
लक्षद्वीप 32 10245 51
मध्य प्रदेश 76 781528 10516
महाराष्ट्र 53908 6252150 136730
मणिपुर 3596 106992 1767
मेघालय 2682 70841 1294
मिजोरम 7470 48080 206
नागालैंड 845 28321 612
ओडिशा 7577 988854 7628
पुद्दुचेरी 767 120575 1809
पंजाब 407 583651 16362
राजस्थान 107 944990 8954
सिक्किम 1409 27821 367
तमिलनाडु 18069 2554323 34814
तेलंगाना 6246 646344 3865
त्रिपुरा 1150 80655 795
उत्तराखंड 324 335142 7377
उत्तर प्रदेश 342 1686056 22794
पश्चिम बंगाल 9167 1517965 18402

National News inextlive from India News Desk