नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते 24 घंटे में कमी दिखी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार, भारत के कोविड-19 मामले 12,286 नए संक्रमणों के साथ बढ़कर 1,11,24,527 हो गए। हालांकि इसमें अब तक 1,07,98,921 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं बीते एक दिन में 91 नई माैतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,57,248 हो गई है।

जानें किस राज्य से कितनी माैतें
91 मृतकों में महाराष्ट्र के 30, पंजाब के 18 और केरल के 13 लोग शामिल हैं। देश में अब तक कुल 1,57,248 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 52,184, इसके बाद तमिलनाडु से 12,501, कर्नाटक से 12,336, दिल्ली से 10,911, पश्चिम बंगाल से 10,268, उत्तर प्रदेश से 8,727 और आंध्र प्रदेश से 7,169 शामिल हैं। वहीं डेथ रेट 1.41 फीसदी है।

देश में 1,68,358 एक्टिव केस
देश में नेशनल रिकवरी रेट 97.07 फीसदी पहुंच गया है।वहीं सक्रिय केस की बात करें तो इस समय देश में 1,68,358 एक्टिव केस हैं। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 1 मार्च तक 21,76,18,057 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 7,59,283 सोमवार को किए गए थे।

National News inextlive from India News Desk