नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले 99,32,547 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,44,096 हो गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में काेविड-19 के बीते 24 घंटे में 26,382 संक्रमण के नए मामले दर्ज हुए थे। इसके अलावा एक दिन में 387 माैत के केस दर्ज किए गए। देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अब तक 94,56,449 लोग ठीक हो चुके हैं। इस तरह से नेशनल रिकवरी रेट 95.21 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी आई है। भारत में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
केस लोड लगातार 10 वें दिन चार लाख से नीचे रहा
कोरोना वायरस का केस लोड लगातार 10 वें दिन चार लाख से नीचे रहा। देश में 3,32,002 सक्रिय कोरोना वायरस केस हैं। इस तरह से कुल केस लोड 3.34 प्रतिशत है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, 15,66,46,280 नमूनों का परीक्षण 15 दिसंबर तक किया गया है, जिनमें से मंगलवार को 10,85,625 परीक्षण किए गए थे। 387 माैतों में 70 महाराष्ट्र से, पश्चिम बंगाल से 45, दिल्ली से 41, केरल से 33 और उत्तर प्रदेश के 20 लोग शामिल हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 93 4688 61
आंध्र प्रदेश 4660 864612 7064
अरुणाचल प्रदेश 234 16264 55
असम 3540 210401 1004
बिहार 5170 236782 1329
चंडीगढ़ 635 17837 304
छत्तीसगढ़ 17637 239468 3135
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 19 3338 2
दिल्ली 14480 585852 10115
गोवा 995 47861 710
गुजरात 12881 212839 4193
हरियाणा 8232 243224 2751
हिमाचल प्रदेश 6792 42568 836
जम्मू और कश्मीर 4434 110354 1812
झारखंड 1578 109352 1001
कर्नाटक 15664 875796 11965
केरल 57909 616666 2680
लद्दाख 625 8469 123
मध्य प्रदेश 12516 209768 3425
महाराष्ट्र 72458 1766010 48339
मणिपुर 2085 24880 327
मेघालय 690 12186 131
मिजोरम 179 3894 7
नागालैंड 595 11097 69
ओड़िशा 2724 319850 1815
पुद्दुचेरी 297 36633 620
पंजाब 6502 149434 5117
राजस्थान 15510 275506 2568
सिक्किम 294 4952 119
तमिलनाडु 9951 779291 11919
तेलंगाना 7183 270450 1502
त्रिपुरा 306 32397 378
उत्तराखंड 6089 76041 1372
उत्तर प्रदेश 18382 541579 8103
पश्चिम बंगाल 20663 496110 9145
कुल मामले 332002 9456449 144096

National News inextlive from India News Desk