नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 से 89,58,483 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन में 45,576 संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं। कोविड-19 संक्रमण की वजह से एक दिन में 585 लोगों की मौत होने की रिपोर्ट है।

लगातार 9वें दिन कोरोना वायरस के एक्टिव केस 5 लाख से नीचे

इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,31,578 पहुंच गई है। लगातार 9वें दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के एक्टिव केस 5 लाख से नीचे बने हुए हैं। इस समय देश में संक्रमण के 4,43,303 एक्टिव केस हैं। यह संख्या देश में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 4.95 प्रतिशत है। कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 83,83,602 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण से राष्ट्रीय रिकवरी रेट 93.58 प्रतिशत

इस तरह देखा जाए तो कोरोना वायरस के संक्रमण से राष्ट्रीय रिकवरी रेट 93.58 प्रतिशत है। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौत की दर 1.47 प्रतिशत है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख पार कर गई थी।

18 नवंबर तक 12,85,08,389 सैंपल्स की कोविड-19 जांच

बढ़ते-बढ़ते यह संख्या 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख पार कर चुकी थी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, 18 नवंबर तक 12,85,08,389 सैंपल्स की कोविड-19 जांच हो चुकी है। बुधवार को 10,28,203 नमूनों की जांच की गई।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 154 4378 61
आंध्र प्रदेश 16516 833980 6899
अरुणाचल प्रदेश 1182 14715 48
असम 3285 206611 969
बिहार 5349 221272 1201
चंडीगढ़ 1081 14833 253
छत्तीसगढ़ 18770 193997 2646
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 29 3274 2
दिल्ली 42458 452683 7943
गोवा 1364 44310 670
गुजरात 12457 175362 3823
हरियाणा 19543 185403 2093
हिमाचल प्रदेश 6901 24025 475
जम्मू और कश्मीर 5570 96972 1613
झारखंड 2637 103171 934
कर्नाटक 25165 829188 11578
केरल 69516 468460 1943
लद्दाख 924 6605 94
मध्य प्रदेश 9338 174202 3115
महाराष्ट्र 81207 1630111 46202
मणिपुर 2828 19259 231
मेघालय 753 10014 103
मिजोरम 487 3021 5
नागालैंड 1255 9057 54
ओडिशा 7568 301777 1575
पुद्दुचेरी 705 35152 608
पंजाब 5937 132917 4541
राजस्थान 19478 210779 2101
सिक्किम 300 4182 95
तमिलनाडु 14470 737281 11531
तेलंगाना 12682 246733 1419
त्रिपुरा 997 30856 364
उत्तराखंड 4147 64032 1128
उत्तर प्रदेश 21954 487221 7441
पश्चिम बंगाल 26296 407769 7820

National News inextlive from India News Desk