नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 10,000 से नीचे तीसरी बार रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक 1,08,80,603 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। फरवरी में लगातार 7वीं बार एक दिन में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 100 से नीचे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 9,309 नये मामले सामने आए हैं।

कोविड-19 से नेशनल रिकवरी रेट 97.32 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों के दाैरान संक्रमण की वजह से 78 मरीजों की मौत की सूचना है। इसके साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,55,447 हो गई है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,05,89,230 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोविड-19 से नेशनल रिकवरी रेट 97.32 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से होने वाली मौत की दर 1.43 प्रतिशत है। देश में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के एक्टिव केसलोड 1.5 लाख से नीचे है। इस समय यह संख्या 1,35,926 है। आंकड़ों की नजर में देखें तो यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 1.25 प्रतिशत है।

20,47,89,784 सैंपल्स की कोविड-19 की जांच

देश में कोविड-19 से संक्रमण का आंकड़ा 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार हो गया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को अंततः 1 करोड़ पार हो गया था। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 11 फरवरी तक 20,47,89,784 सैंपल्स की कोविड-19 की जांच हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 7,65,944 सैंपल्स की जांच की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 13 4932 62
आंध्र प्रदेश 853 880678 7161
अरुणाचल प्रदेश 5 16771 56
असम 1661 214530 1086
बिहार 700 259347 1521
चंडीगढ़ 140 20700 344
छत्तीसगढ़ 3475 301238 3759
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 0 3396 2
दिल्ली 1051 624592 10886
गोवा 684 52653 776
गुजरात 1781 258270 4399
हरियाणा 848 264901 3034
हिमाचल प्रदेश 493 56630 989
जम्मू और कश्मीर 628 122542 1947
झारखंड 456 117669 1081
कर्नाटक 5977 925829 12251
केरल 64180 920539 3936
लद्दाख 52 9580 130
लक्षद्वीप 68 119 0
मध्य प्रदेश 1920 251320 3828
महाराष्ट्र 31437 1970053 51415
मणिपुर 53 28729 373
मेघालय 166 13617 148
मिजोरम 21 4361 9
नागालैंड 89 11998 88
ओडिशा 794 333280 1910
पुद्दुचेरी 296 38445 656
पंजाब 2224 167652 5682
राजस्थान 1385 314438 2779
सिक्किम 62 5916 135
तमिलनाडु 4294 826994 12402
तेलंगाना 1815 292848 1614
त्रिपुरा 3 32959 391
उत्तराखंड 669 94328 1676
उत्तर प्रदेश 3320 589882 8696
पश्चिम बंगाल 4313 557494 10225

National News inextlive from India News Desk