नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के एक दिन में 4,01,993 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,91,64,969 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। 24 घंटों के दौरान देश में 3,523 लोगों से संक्रमण से मरने की रिपोर्ट है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 2,11,853 पहुंच गया है। इस समय देश में कोविड-19 से संक्रमण के 32,68,710 एक्टिव केस हैं। यह संख्या देश में संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 17.06 प्रतिशत है। कोविड-19 के संक्रमण से देश में रिकवरी रेट 81.84 प्रतिशत है। अब तक देश में 1,56,84,406 लोग कोरोना वायरस से स्वस्थ हो चुके हैं।
कोविड-19 से मरने की दर 1.11 प्रतिशत
देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की दर 1.11 प्रतिश है। देश में कोविड-19 से संक्रमण 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 19 अप्रैल को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 1.50 करोड़ पार कर गई थी। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 30 अप्रैल तक 28,83,37,385 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 19,45,299 सैंपल्स की जांच शुक्रवार को की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 181 5701 67
आंध्र प्रदेश 122980 970718 7992
अरुणाचल प्रदेश 1226 17134 59
असम 25173 226643 1307
बिहार 105401 362356 2560
चंडीगढ़ 6906 35263 478
छत्तीसगढ़ 118958 601161 8581
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 1933 5567 4
दिल्ली 99361 1033825 16147
गोवा 22945 66939 1168
गुजरात 142046 418548 7183
हरियाणा 97562 386200 4216
हिमाचल प्रदेश 18425 79365 1497
जम्मू और कश्मीर 28359 145441 2283
झारखंड 57716 173035 2660
कर्नाटक 382710 1124909 15523
केरल 304074 1261801 5308
लद्दाख 1450 12376 143
लक्षद्वीप 1324 1439 4
मध्य प्रदेश 90796 466915 5616
महाराष्ट्र 664683 3868976 68813
मणिपुर 1417 29764 405
मेघालय 1592 15083 171
मिजोरम 1079 4926 15
नागालैंड 1261 12611 104
ओडिशा 56737 385414 2043
पुद्दुचेरी 9519 48298 805
पंजाब 55798 306153 9022
राजस्थान 176485 417277 4239
सिक्किम 1432 6373 147
तमिलनाडु 115128 1037582 14046
तेलंगाना 78888 362160 2312
त्रिपुरा 1266 33679 397
उत्तराखंड 49492 128405 2624
उत्तर प्रदेश 310783 928971 12570
पश्चिम बंगाल 113624 703398 11344

National News inextlive from India News Desk