नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 69,874 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,75,701 हो गई। वहीं 24 घंटे के अंतराल में 945 मौतें होने के साथ देश में अब तक कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 55,794 हो गई है। भारत में कुल कोरोना वायरस संक्रमण के 29,75,701 मामलाें में 6,97,330 सक्रिय मामले हैं। इनमें कुछ मरीजों का उपचार अस्पताल तो कुछ का घरों में आइसोलेशन के जरिए हो रहा है। हालांकि कोरोना संकट के बीच एक अच्छी खबर है।
शनिवार को रिकवरी रेट बढ़कर 74.69 प्रतिशत हो गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़ रहा है।शनिवार को रिकवरी रेट बढ़कर 74.69 प्रतिशत हो गई। इस तरह से रिकवरी रेट बढ़ने से अब तक 22,22,577 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से मृत्यु दर घटकर 1.87 प्रतिशत रह गई है। भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। 21 अगस्त तक कुल 3,44,91,073 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है, शुक्रवार को 10,23,836 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इस संबंध में आईसीएमआर के वैज्ञानिक और मीडिया समन्वयक लोकेश शर्मा ने कहा कि बीते 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा टेस्ट हुए।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 971 1744 32
आंध्र प्रदेश 87803 244045 3092
अरुणाचल प्रदेश 996 2125 5
असम 22085 65596 227
बिहार 25363 91552 498
चंडीगढ़ 1172 1426 33
छत्तीसगढ़ 7308 12022 180
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 428 1652 2
दिल्ली 11426 142908 4270
गोवा 3809 9540 135
गुजरात 14177 67267 2867
हरियाणा 8131 43413 585
हिमाचल प्रदेश 1469 3234 25
जम्मू और कश्मीर 6973 23805 593
झारखंड 9527 18372 297
कर्नाटक 83082 176942 4522
केरल 18736 35243 203
लद्दाख 665 1449 19
मध्य प्रदेश 10928 38527 1185
महाराष्ट्र 164879 470873 21698
मणिपुर 1768 3261 20
मेघालय 963 749 6
मिजोरम 483 420 0
नागालैंड 1537 2074 8
ओड़िशा 21824 50504 390
पुद्दुचेरी 3517 5934 143
पंजाब 14443 23893 991
राजस्थान 14525 52496 933
सिक्किम 499 834 3
तमिलनाडु 53413 307677 6340
तेलंगाना 22386 78735 744
त्रिपुरा 2240 6061 70
उत्तराखंड 4215 9676 192
उत्तर प्रदेश 47785 126657 2797
पश्चिम बंगाल 27804 101871 2689
कुल मामले 697330 2222577 55794

National News inextlive from India News Desk