नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के नए मामलों में इजाफा हुआ।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को अपडेट किए गए एक दिन में 23,950 नए संक्रमणों के साथ भारत में कोविड-19 का आंकड़ा 1,00,99,066 हो गया है। वहीं 333 नई मृत्यु के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,46,444 पहुंच गई है। बता दें कि कल मंगलवार को बीते छह महीने में पहली 20 हजार से कम 19,556 नए केस दर्ज हुए थे। हालांकि देश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है और एक्टिव केसेज में भी कमी देखने को मिल रही है।
नेशनल रिकवरी रेट 95.69 प्रतिशत पहुंच गया
कोरोना वायरस की चपेट में आए कुल मामलों में 96,63,382 लोग ठीक हो चुके हैं। इस तरह से नेशनल रिकवरी रेट 95.69 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं कोविड-19 का डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है। इस समय कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार दूसरे दिन 3 लाख से नीचे रहें। इस समय देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,89,240 सक्रिय मामले हैं। इनमें कुछ का उपचार अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हो रहा है। ICMR के अनुसार, मंगलवार को 10,98,164 सैंपल टेस्ट और अब तक देश में 16,42,68,721 टेस्टिंग की गई है।

82 4749 62
3978 868279 7082
222 16379 56
3483 211078 1024
5030 240716 1362
364 18508 312
15879 250766 3212
5 3357 2
8735 599683 10329
947 48567 725
11397 221602 4248
5387 250502 2842
4791 47275 889
3646 113307 1850
1635 110758 1014
14012 885341 12029
61635 650836 2870
270 8901 125
10994 218828 3502
59502 1794080 48876
1458 25928 337
430 12735 134
145 3989 7
417 11373 76
2728 322344 1843
360 36822 629
5053 153382 5230
11601 286481 2634
378 5108 124
9391 787611 12012
6627 274833 1522
207 32613 383
5512 80425 1439
16691 551917 8224
16248 514309 9439
289240 9663382 146444

National News inextlive from India News Desk