नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में पिछले एक दिन में नाेवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,624 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक 1,00,31,223 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 95.80 लाख के पार पहुंच गई है। कोरोना वायरस से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़ कर 95.51 प्रतिशत हो गई है।

कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर घट कर 1.45 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 341 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यह आंकड़ा बढ़ कर 1,45,477 पहुंच गया है। जबकि कोविड-19 के संक्रमण से देश में अब तक 95,80,402 लोग ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार भारत में कोरोना से नेशनल रिकवरी रेट बढ़ कर 95.51 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर घट कर 1.45 प्रतिशत रह गई है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,05,344 एक्टिव केस

आंकड़ों के मुताबिक देश में यह लगातार 14वां दिन है जब कोविड-19 से संक्रमण के एक्टिव केस 4 लाख से नीचे बने हुए हैं। इस समय भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,05,344 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 3.04 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 का मामला 7 अगस्त को 20 लाख पार कर गया था। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार कर गया था।

19 दिसंबर को 1 करोड़ पार पहुंच गया देश में कोरोना संक्रमण

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार पहुंच गया था। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, 19 दिसंबर तक भारत में 16,11,98,195 सैंपल्स की नोवल कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है। इनमें से 11,07,681 नमूनों की कोविड-19 की जांच शनिवार को की गई है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 95 4719 61
आंध्र प्रदेश 4355 866856 7074
अरुणाचल प्रदेश 241 16333 55
असम 3526 210808 1012
बिहार 5205 239109 1347
चंडीगढ़ 494 18244 306
छत्तीसगढ़ 17040 246054 3172
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 9 3352 2
दिल्ली 10358 595305 10251
गोवा 978 48280 718
गुजरात 12127 217935 4227
हरियाणा 6079 248172 2816
हिमाचल प्रदेश 5966 45174 870
जम्मू और कश्मीर 4076 112093 1837
झारखंड 1718 110125 1010
कर्नाटक 14389 881882 12004
केरल 60558 636814 2786
लद्दाख 423 8723 124
मध्य प्रदेश 11446 215211 3468
महाराष्ट्र 62218 1781841 48648
मणिपुर 1750 25512 336
मेघालय 557 12531 133
मिजोरम 158 3957 7
नागालैंड 538 11230 73
ओडिशा 2720 321309 1832
पुद्दुचेरी 339 36752 624
पंजाब 5837 151679 5189
राजस्थान 12779 282631 2608
सिक्किम 401 5037 123
तमिलनाडु 9692 784117 11968
तेलंगाना 6888 273013 1513
त्रिपुरा 257 32532 378
उत्तराखंड 6074 78371 1408
उत्तर प्रदेश 17593 547631 8177
पश्चिम बंगाल 18460 507070 9320

National News inextlive from India News Desk