नई दिल्ली (आईएएनएस)। कोरोना महामारी के बीच जारी लॉकडाउन में हर कोई अपने घर में कैद है। आम हो या खास, किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में घर बैठे सभी कुछ न कुछ नया कर रहे। इसमें भारतीय क्रिेकटर्स भी पीछे नहीं हैं। भारत के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने अपना लुक बदलने का फैसला किया। सोमवार को ऐसे ही बदले-बदले अंदाज में नजर आए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव।आमतौर पर कपिल को आपने मुंछो और घुंघराले बालों के साथ देखा है। मगर उन्होंने अपने नए लुक में सिर के बाल शेव्ड कर लिए। यही नहीं दाढ़ी उन्होंने काफी बढ़ा ली। ग्रे शेड बियर्ड और शेव्ड हेयर के साथ कपिल का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा। यही वजह है कि ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

सचिन ने घर पर काटे अपने बाल

इससे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी घर पर बाल काटते हुए एक तस्वीर साझा की थी। इसमें वह घर के बाथरूम में लगे शीशे के सामने खुद ही अपने बाल काटते दिख रहे। तेंदुलकर ने ये तस्वीरें अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे कैंची लेकर सचिन बाल सेट करने में लगे हैं।

कोहली भी दिखे नए लुक में

सचिन से पहले टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने भी घर पर ही बियर्ड शेव की। हालांकि विराट ने क्लीन शेव नहीं किया मगर उन्होंने अपने दाढ़ी को ट्रिम करके नया लुक अपनाया। यही नहीं विराट पहले घर पर बाल भी कटवा चुके। तब उनकी मदद पत्नी अनुष्का शर्मा ने की थी। अनुष्का ने खुद ही विराट के बाल काटे थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk