कानपुर। COVID 19: मुंबई दिल्ली, जम्मू, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल के बाद शुक्रवार को मुंबई में भी 31 मार्च तक सिनेमाहॉल बंद करने का निर्णय लिया गया है। मुंबई में सिनेमा हॉल बंद होने का सबसे बुरा असर शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम पर पड़ा।

covid 19: 31 मार्च से पहले कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं होगी रिलीज फिल्म

जबकि फिल्म सूर्यवंशी और सर की रिलीज टाल दी गई है। अब तीन अप्रैल तक कोई भी नई फिल्म रिलीज नहीं होगी।फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर कहा कि मध्यरात्रि से सभी सिनेमाघर बंद हो जाएंगे। हम सही समय आने पर फिल्म अंग्रेजी मीडियम को दोबारा रिलीज करेंगे।

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन के मुताबिक एक अनुमान के अनुसार कोरोना के चलते देश की फिल्म इंडस्ट्री को लगभग 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सिनेमा के अलावा मुंबई स्थित नेशनल सेंटर फॉर द परफॉमिर्ंग आर्ट्स (एनसीपीए) को भी 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा। एनसीपीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जिन्होंने शोज की टिकट खरीदी है, उन्हें पूरा रीफंड मिल जाएगा। टीवी इंडस्ट्री भी लगातार सतर्कता बरत रही है। &द कपिल शर्मा&य शो पर पूरा क्रू मास्क लगाकर काम कर रहा है। इस शो में दर्शक भी आते हैं, ऐसे में सेट पर डॉक्टर की संख्या बढ़ाई गई है। पहले दो डॉक्टर थे, अब तीन हो गए हैं। मशीन के जरिए सबकी जांच की जा रही है।

हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज भी टली

कोरोना की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने लॉस एंजिलिस का अपना ऑफिस बंद कर दिया है। वहीं कई हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट बदल दी गई। जेम्स बांड सीरीज की फिल्म नो टाईम टू डाई कोरोना से प्रभावित होने वाली पहली फिल्म बनी। पहले यह फिल्म अप्रैल माह में रिलीज होनी थी अब नवंबर में रिलीज होगी। फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की नौवीं फिल्म एफ 9 की रिलीज 22 मई से करीब 11 महीने आगे बढ़ाकर अगले साल दो अप्रैल कर दी गई है। एमिली ब्लंट अभिनीत फिल्म अ क्वाइट प्लेस की रिलीज स्थगित कर दी गई है। डिजनी स्टूडियो ने भी 27 मार्च और 3 अप्रैल को रिलीज होने जा रही अपनी दोनों फिल्में मूलन और द न्यू म्यूटेंट्स की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। कंपनी इनकी नई रिलीज तारीख बाद में घोषणा करेगी। फिल्म ब्लैक विडो, वंडर वुमन और टॉप गन मैवरिक की रिलीज डेट भी टलने की संभावना है।

वर्ष 1986 में हड़ताल के चलते बंद हुए थे सिनेमाघर

कोरोना के चलते देशभर में सिनेमाघरों को बंद किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1986 में पूरी बांबे फिल्म इंडस्ट्री ने हड़ताल कर दी थी। तब भी सिनेमाघर बंद हुए थे। महाराष्ट्र सरकार से उनकी तीन मांगे थी। पहली, कैमरे और साउंड रिकॉडिर्ंग मशीन को छोड़कर सभी वस्तुओं से नए बिक्री कर समाप्त करना, दूसरी, बांग्लादेश युद्ध के दौरान शुरू किए गए सिनेमाघरों के टिकटों पर विशेष अधिभार को समाप्त करना और तीसरी, मनोरंजन कर में कटौती। उस समय फिल्म इंडस्ट्री ने एक दिन का राष्ट्रव्यापी बंद भी आयोजित किया था। इस बंद के कारण डेढ़ लाख लोग बेरोजगार हो गए थे। यह विश्व में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लंबे समय तक चली हड़ताल थी। उस समय इंडस्ट्री में 700 फिल्में सालाना बनाती थी। जबकि हॉलीवुड में तीन सौ।

ट्रेड एनालिस्ट विनोद मीरानी के मुताबिक उस समय थिएटर मालिकों की हालात खराब थी ऊपर से सरकार ने चार प्रतिशत अतिरिक्त कर लगा दिया था। यह टैक्स फिल्म को शूट करने से लेकर शूटिंग में काम आने वाले उपकरणों, डिस्ट्रीब्यूशन तक पर था। इस तरह से हर चरण में चार प्रतिशत होते-होते यह टैक्स कई गुना बढ़ जाता था। उसकी वजह से सिनेमा मालिकों ने हड़ताल की थी, जो 32 दिन चली थी। वर्ष 1975 में इमरजेंसी के समय भी इंडस्ट्री बंद नहीं हुई थी। लेकिन इस समय थिएटरों को कोरोना की वजह से बंद किया गया है। इसमें इंडस्ट्री का कोई हाथ नहीं है। यह लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके अलावा वर्ष 2009 में मल्टीप्लेक्स मालिकों और निर्माताओं के बीच कमाई के हिस्से को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी वजह से निर्माता हड़ताल पर चले गए थे। तब दो महीने तक कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी।

covid 19: 31 मार्च से पहले कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं होगी रिलीज फिल्म

सोशल मीडिया पर सितारों कहा सुरक्षित रहें

सोशल मीडिया पर सितारे भी लोगों से संयम बरतने का आग्रह कर रहे हैं। करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, &हमें सूचनाओं को फिल्टर करने के बाद सही स्नोत का पता लगाने की जरूरत है। दहशत में न आएं। उससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि दहशत का कारण आप न बनें। आपकी गतिविधियां आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करती हैं। पूरी दुनिया में प्रयास किए जा रहे हैं। हम सब को भी अपने हिस्से का काम करना होगा। भले ही वह काम छोटा सा क्यों न हो। सुरक्षित रहें।&य वहीं प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, &यह नमस्ते के बारे में है। दुनियाभर में चल रहे बदलाव के दौर में लोगों के अभिवादन का एक प्राचीन, साथ ही बिल्कुल नया तरीका। कृपया आप सभी सुरक्षित रहें।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk