नई दिल्ली (पीटीआई)। कोविड-19 संक्रमण की वजह से पिछले एक दिन में 279 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देश में अब तक 1,47,901 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में 97,82,669 लोग नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस के 2,77,301 एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इसके साथ देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़ कर 95.83 प्रतिशत पहुंच गई है। कोविड-19 संक्रमण की वजह से मरने वालों की दर घट कर अब 1.45 प्रतिशत रह गई है। लगातार 7वें दिन कोविड-19 से संक्रमण के एक्टिव मामले 3 लाख से कम रहे हैं। इस समय देश में कोरोना वायरस के 2,77,301 एक्टिव केस हैं। यह संख्या देश में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 2.72 प्रतिशत है।

रविवार को 7,15,397 नमूनों की कोविड-19 जांच

भारत में कोविड-19 का आंकड़ा 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार कर गया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गया था। आईसीएमआर के मुताबिक, 27 दिसंबर तक 16,88,18,054 सैंपल्स की कोविड-19 जांच हो चुकी है। रविवार को 7,15,397 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 64 4798 62
आंध्र प्रदेश 3625 870342 7094
अरुणाचल प्रदेश 130 16503 56
असम 3356 211546 1037
बिहार 5068 243461 1383
चंडीगढ़ 361 18810 315
छत्तीसगढ़ 13701 258155 3293
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 9 3362 2
दिल्ली 6713 605685 10453
गोवा 944 48992 731
गुजरात 10435 227128 4282
हरियाणा 4268 253765 2874
हिमाचल प्रदेश 3834 49685 919
जम्मू और कश्मीर 3284 114986 1867
झारखंड 1585 111664 1019
कर्नाटक 13099 891095 12062
केरल 65344 672196 2976
लद्दाख 208 9072 126
मध्य प्रदेश 10097 224692 3563
महाराष्ट्र 60347 1809948 49255
मणिपुर 1277 26404 348
मेघालय 226 13012 138
मिजोरम 127 4049 8
नागालैंड 251 11568 78
ओडिशा 2575 324068 1861
पुद्दुचेरी 359 37005 631
पंजाब 4214 155892 5299
राजस्थान 11157 291533 2670
सिक्किम 547 5173 125
तमिलनाडु 8947 793154 12069
तेलंगाना 6231 277304 1533
त्रिपुरा 148 32711 385
उत्तराखंड 5625 82537 1483
उत्तर प्रदेश 15371 558303 8306
पश्चिम बंगाल 13774 524071 9598

National News inextlive from India News Desk