नई दिल्ली (पीटीआई)। सोमवार सुबह 8 बजे तक स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के संक्रमण से 1,136 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 79,722 पहुंच गई है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 48,46,427 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

37 लाख से ज्यादा मरीज हो चुके स्वस्थ

कोविड-19 से मरने वालों की दर घटकर 1.64 प्रतिशत रह गई है। अभी देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 9,86,598 एक्टिव केस हैं। 37,80,107 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 7 अगस्त को देश में कोरोना वायरस का कुल संक्रमण 20 लाख पार हो गया था। 23 अगस्त को यह संख्या बढ़कर 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख पार कर गई थी।

काेविड से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में

आईसीएमआर के मुताबिक, 13 सितंबर तक 5,72,39,428 सैंपल्स की कोविड-19 जांच हो चुकी थी। रविवार को 9,78,500 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की गई थी। पिछले 24 घंटो के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में 416, कर्नाटक मेंं 104, उत्तर प्रदेश में 80, तमिलनाडु में 74 और पंजाब में 68 मरीजों की मौत की रिपोर्ट है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 252 3243 51
आंध्र प्रदेश 95072 467139 4912
अरुणाचल प्रदेश 1732 4379 10
असम 28161 113133 469
बिहार 14113 143350 822
चंडीगढ़ 2728 5170 93
छत्तीसगढ़ 31505 31931 555
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 255 2488 2
दिल्ली 28812 184748 4744
गोवा 5173 19129 290
गुजरात 16407 93883 3210
हरियाणा 20079 72587 975
हिमाचल प्रदेश 3364 6114 77
जम्मू और कश्मीर 17481 35737 878
झारखंड 14336 46583 555
कर्नाटक 99222 352958 7265
केरल 30140 77699 439
लद्दाख 869 2436 40
मध्य प्रदेश 20487 65998 1762
महाराष्ट्र 290716 740061 29531
मणिपुर 1638 6191 46
मेघालय 1623 2075 26
मिजोरम 598 830 0
नागालैंड 1172 3901 10
ओडिशा 31539 118642 626
पुद्दुचेरी 4878 14570 385
पंजाब 19787 57536 2356
राजस्थान 16654 84518 1236
सिक्किम 567 1505 14
तमिलनाडु 47012 447366 8381
तेलंगाना 30532 127007 974
त्रिपुरा 7429 11536 200
उत्तराखंड 10519 21040 414
उत्तर प्रदेश 68122 239485 4429
पश्चिम बंगाल 23624 175139 3945

National News inextlive from India News Desk