नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 1,057 मरीजों की मौत होने की रिपोर्ट है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के संक्रमण से अब तक 61,529 मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर 76.28 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर घटकर 1.82 प्रतिशत रह गई है।
3.9 करोड़ सैंपल्स की कोविड-19 जांच
वर्तमान में देश में नोवल कोरोना वायरस के 7,42,023 एक्टिव मामले हैं। यह संख्या अब तक के कुल संक्रमण का 21.90 प्रतिशत है। 7 अगस्त को देश में कोविड-19 संक्रमण की संख्या 20 लाख पार कर चुकी थी। 23 अगस्त को देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 लाख के पार पहुंच गई थी। आईसीएमआर के मुताबिक, अभी तक 3,94,77,848 सैंपलों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। इनमें 27 अगस्त को जांच किए गए 9,01,338 सैंपलों की संख्या भी शामिल है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 602 2374 42
आंध्र प्रदेश 94209 295248 3633
अरुणाचल प्रदेश 1007 2621 5
असम 19222 79307 278
बिहार 19067 109175 538
चंडीगढ़ 1544 1977 43
छत्तीसगढ़ 11136 14607 245
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 348 1916 2
दिल्ली 13208 150027 4369
गोवा 3445 11867 171
गुजरात 14742 73475 2962
हरियाणा 9962 48690 646
हिमाचल प्रदेश 1460 4008 33
जम्मू और कश्मीर 7743 26721 671
झारखंड 11096 22927 373
कर्नाटक 85006 219554 5232
केरल 22737 43757 267
लद्दाख 825 1640 27
मध्य प्रदेश 12422 44453 1306
महाराष्ट्र 178561 531563 23444
मणिपुर 1743 3957 25
मेघालय 1222 899 8
मिजोरम 474 500 0
नागालैंड 1040 2735 9
ओडिशा 25215 65323 448
पुद्दुचेरी 4483 7761 190
पंजाब 15608 30972 1256
राजस्थान 14425 60585 1005
सिक्किम 388 1151 3
तमिलनाडु 52364 343930 6948
तेलंगाना 28941 87675 799
त्रिपुरा 3486 6839 89
उत्तराखंड 5274 11775 228
उत्तर प्रदेश 52309 152893 3217
पश्चिम बंगाल 26709 121046 3017

National News inextlive from India News Desk