अपनी तस्वीरें भी शेयर की

टीम इंडिया के दिग्गज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना सार्थक करने में जुट गए हैं। कल सचिन ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के लिए एक गाना रिकार्ड किया है। हालांकि सचिन ने अकेले नहीं बल्कि कई और मशहूर संगीतकारों के साथ यह गाना रिकार्ड किया है। जिसमें शंकर महादेवन, बीजेपी सांसद और गायक बाबुल सुप्रियो और प्रसून जोशी आदि ने भी अपनी आवाज दी है। इस बात की जानकारी खुद सचिन तेंडुलकर ने अपने सोशल मीडिया पर पेज पर अपने फैंस को दी है। इतना ही नहीं उन्होंने गीत रिकार्डिंग के समय की अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें सचिन तेंडुलकर रिकॉर्डिंग रूम में गाने को मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन के साथ रिकार्ड कर रह हैं।

अभियान के लिए झाड़ू उठाई

सोशल मीडिया पेज पर सचिन की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। बतातें चलें कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को इस अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नामित किया था। जिसके बाद सचिन ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए झाड़ू उठाई थी। इतना ही नहीं इसका वीडियो भी रिकार्ड हुआ था। उनका यह वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर भी किया था। जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने लोगों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए दिख रहे थे। इतना ही नहीं वह अभी भी अपने फैंस को इस अभियान में आगे बढ़कर आने और देश को स्वच्छ रखने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

inextlive from Sports News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk