आगरा। क्राइम ग्राफ की समीक्षा करने शहर में पहुंचे डीजीपी जावीद अहमद एक तरफ समीक्षा बैठक कर बेहतर पुलिसिंग की चर्चा में मशगूल थे, वहीं दूसरी ओर बाहर बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे थे। बदमाशों ने दो महिलाओं को दिनदहाडे़ लूट लिया।

सुबह दस बजे

डीजीपी ने ली क्लास

डीजीपी ने मंडल के अधिकारियों की बैठक कर अपराध की समीक्षा की। डीजीपी ने माना कि आगरा में खंदौली व ताजगंज क्षेत्र में अधिक है। उन्होने माना कि ताजगंज एरिया में चैन स्नेचिंग की वारदात अधिक हो रही हैं। डीजीपी ने छिनैती की घटनाओं को लेकर अधिकारियों की क्लास ली। इधर, दो-ढाई घंटे बाद जब डीजीपी मीटिंग से फ्री हुए तो कुछ देर बाद ही शहर में दो लूट की वारदातें दो-दो घंटे के अंतराल पर हो गई।

दोपहर 12 बजे

बाइक सवारों ने बनाया निशाना

नौलक्खा निवासी कपिल मूल रूप से मलपुरा के रहने वाले हैं। वह दोपहर में 12 बजे पत्‍‌नी कृष्णा को बाइक से मेला दिखाने आए थे। वह बिचपुरी रोड से गांव जा रहे थे कि अपाचे सवार दो बदमाशों ने निशाना बना लिया। बदमाशों ने पत्‍‌नी का पर्स छीन लिया। वह सड़क पर गिर कर घायल हो गई। सूचना देने के बीस मिनट बाद भी पुलिस नहीं पहुंची थी।

दोपहर दो बजे

छीन ले गए टीचर का पर्स

शास्त्रीपुरम निवासी अवंतिका एक स्कूल में टीचर हैं। दोपहर दो बजे वह घर लौट रही थी। शास्त्रीपुरम में दो बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया। बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में मोबाइल, एटीएम व दो सौ रुपये थे।