एएन झां हास्टल के बाहर से छात्रों को उठा ले गए कार सवार

कुछ घंटे बाद परेड में छात्रों को छोड़कर भागे अपहरणकर्ता

<एएन झां हास्टल के बाहर से छात्रों को उठा ले गए कार सवार

कुछ घंटे बाद परेड में छात्रों को छोड़कर भागे अपहरणकर्ता

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: कर्नलगंज एरिया में स्थित इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल एएन झां के बाहर से दो छात्रों का उस समय कार सवारों ने अपहरण कर लिया। जब दोनों छात्र किताब खरीदने के लिए मार्केट जा रहे थे। मामले की जानकारी होते हुए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ समेत कई थाने की पुलिस फोर्स तलाश में जुट गई। अपहरण के बाद दोनों छात्रों की जमकर पिटाई के बाद अपहरणकर्ताओं ने कुछ घंटे बाद ही उन्हें परेड मैदान छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। दोनों जख्मी छात्रों को इलाज के लिए बेली अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

औद्योगिक क्षेत्र का रहने वाला है छात्र

औद्योगिक क्षेत्र थाना के बारामार गांव में रहने वाले राजेंद्र का बेटा रवि बीए का छात्र है। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह अपने साथी विनोद के साथ विश्वविद्यालय रोड पर किताब खरीदने आया था। आरोप है कि एएन झा मार्ग के पास पहुंचे तभी उन्हें कुछ युवकों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी और इसके बाद उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद दोनों को लेकर वहां से फरार हो गए। बीच सड़क पर अचानक हुई वारदात को देखकर आस पास के लोग भी दंग रह गए। सूचना मिलते ही सीओ आलोक मिश्रा, इंस्पेक्टर कर्नलगंज समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। वहां एक बिना नंबर की बाइक मिली, जिसके थाने भिजवाते हुए छानबीन शुरू की गई। सूचना देने वाले का नंबर भी कवरेज क्षेत्र से बाहर हो गया। इससे पुलिस परेशान हो गई। इसके बाद पुलिस ने आस पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया।

दो घंटे बाद थाने पहुंचा पीडि़त

घटना के बाद से पुलिस अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी थी। इसी बीच करीब दो घंटे बाद रवि अपने भाई सुशील व कई अन्य के साथ कर्नलगंज थाने पहुंचा। बताया कि कार सवार चार लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और पिटाई के बाद परेड मैदान पर छोड़ दिया। पुलिस ने दोनों पीडि़तों को अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। पीडि़त के भाई ने बताया कि गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर उसकी कुछ लोगों से रंजिश है। नंबर के आधार पर कार के बारे में पता लगाया जा रहा है। पीडि़त पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।