रांची : नामकुम थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी से पुलिस ने शनिवार की सुबह अधजले अवस्था में 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। उसकी पहचान भुइया टोली निवासी सविता देवी के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर मायके वाले समेत कई अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या कर नदी में फेंका गया है। इस शक में पुलिस ने मृतका के पति सनोज यादव व ससुर को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है।

अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ नसीब

अब तक की पूछताछ में सनोज ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण सविता ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर खुद को आग लगा ली थी। इससे उसकी मौत हो गई। सविता के मौत के बाद आसपास के लोगों से सहमति हुई कि पुलिस के पास जाने से अच्छा होगा कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाए। इसके बाद अधजली अवस्था में सविता की बॉडी को जलाने की जगह नदी में फेंक दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है