पूर्व विधायक की बहू थी मृतका, एक साथ पहले हुई थी शादी

बिस्तर पर थी बॉडी, छत के हुक में बंधा था दुपट्टा, पति, जेठ व जेठानी नामजद

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: पूर्व विधायक स्व। रंगबहादुर पटेल की छोटी बहू प्रियंका (25) ने बुधवार रात सुसाइड कर लिया। कमरे में उसके लटकते शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस पहुंची तो उसकी बॉडी बिस्तर पर पड़ी थी। छत के पंखे के हुक से उसका दुपट्टा लटक रहा था। साल भर पूर्व उसकी शादी हुई थी। सूचना पर मायके से पहुंचे पिता व भाई दहाड़ मारकर रो पड़े। मौके पर पुलिस अधिकारी भी जा पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। तमाम जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोई सुसाइट नोट नहीं मिला

जार्जटाउन एरिया के फतेह बिछुआ निवासी रामदुलारे पटेल ने बेटी प्रियंका की शादी तेलियरगंज निवासी अनुराग पटेल पुत्र स्व। रंगबहादुर पटेल से की थी। स्व। पटेल पूर्व विधायक रह चुके हैं। मृतका के पिता ने बताया कि पिछले वर्ष पांच मई को हुई शादी में उन्होंने हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। बेटी की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता और अन्य रिश्तेदार फफक पड़े। कमरे में कोई सुसाइड नोट न मिलने से सवाल उठा। तो मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या कर दिये जाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके पति को हिरासत में ले लिया है।

रात में अकेले सोयी थी

मृतका के ससुराल के लोगों का कहना था कि बुधवार रात खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में चले गए। प्रियंका कमरे में अकेली थी। सुबह वह देर तक नहीं उठी तो जेठानी कल्पना उसे जगाने पहुंची। कमरे में पहुंची तो प्रियंका दुपट्टे के सहारे फांसी लगा चुकी थी। यह देखकर वह चीख पड़ी तो घर में मौजूद अन्य सदस्य वहां पहुंच गये। प्रियंका की बॉडी फंदे से उतारकर कमरे में ही पड़े बेट पर पति अनुराग ने लेटा दिया। अनुराग के जीजा ने उसके पिता को जानकारी दी। आशंका वश रामदुलारे ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और शव बिस्तर पर पड़ा था। जांच में पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी कमरे की जांच की। तब तक प्रियंका के पिता व भाई शेखर भी जा पहुंचे। पिता रामदुलाने ने दहेज के लिए बेटी प्रियंका को प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए पति अनुराग व जेठ विकास पटेल और जेठानी कल्पना के खिलाफ हत्या की आशंका जताई। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रियंका के शव को पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति क्लियर होगी।