एफेडेविट की एनालिसिस के बाद बात सामने आयी

60 कैंडीडेट्स में से 14 पर क्रिमिनल केसेज, एडीआर द्वारा स्टेट के चार लोकसभा सीट्स पर फेज 1 में हुए इलेक्शन में कंटेस्ट कर रहे कैंडीडेट्स में से 60 के एफेडेविट की एनालिसिस के बाद कुछ यही बात सामने आई। फेज टू में कंटेस्ट करने वाले कैंडीडेट्स में 29 पर क्रिमिनल केसेज चल रहे हैं। एडीआर द्वारा 17 अप्रैल को स्टेट में होने वाली छह लोकसभा सीट्स पर कंटेस्ट करने वाले कैंडीडेट्स में से 104 के एफेडेविट की एनालिसिस की गई है। इन दोनों फेजेज में क्रिमिनल केसेज फेस कर रहे कैंडीडेट्स का परसेंटेज 26 है।

 

Serious criminal cases
164 में से 26 कैंडीडेट्स पर सीरियस क्रिमिनल केसेज चल रहे हैं। इनमें मर्डर, अटेंप्ट टू मर्डर, क्राइम अगेंस्ट वीमेन शामिल हैं। फेज टू में कंटेस्ट करने वाले दो कैंडीडेट्स पर मर्डर केस चल रहे हैं, इनमें रांची से इंडिपेंडेंट कैंडीडेट रामपदो महतो और सिंहभूम से एआईएफबी के कैंडीडेट जॉन मिरान मुंडा शामिल हैं। वहीं छह कैंडीडेट्स पर अटेंप्ट टू मर्डर और दो कैंडीडेट्स पर महिलाओं के अगेंस्ट क्राइम का केस चल रहा है। फेज 1 में कंटेस्ट कर चुके 6 कैंडीडेट्स पर अटेंप्ट टू मर्डर और 2 कैंडीडेट्स पर रॉबरी और डकैती के केसेज हैं।

 

Report by: abhijit.pandey@inext.co.in