- एसपी सिटी के निर्देश पर सीओ कर रहे जांच

- पब्लिक ने पुलिस को सौंपा, थाने से हुआ फरार

GORAKHPUR: गोरखनाथ एरिया में पकड़ा गया चोरी का आरोपित थाने से फरार हो गया। शनिवार की सुबह वह नेचुरल कॉल के बहाने निकला। पुलिस कर्मचारियों को झांसा देकर भाग निकला। मुल्जिम के गायब होने पर एसएचओ ने मामला दबाने का प्रयास किया। एसपी सिटी ने सीओ गोरखनाथ को मामले की जांच सौंपी है। एसपी सिटी का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

नेचुरल कॉल के बहाने भागा किशोर

गोरखनाथ एरिया में मोबाइल चोरी करते हुए एक किशोर पकड़ा गया था। पब्लिक ने उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया। उससे पूछताछ करके पुलिस टीम किसी बड़े गैंग तक पहुंचाना चाह रही थी। हिरासत में रखकर उससे पुलिस ने जानकारी ली। उसने मोबाइल चोरी के गैंग तक पहुंचाने की बात भी की। लेकिन पुलिस उसकी मदद से गैंग तक पहुंच पाती, इसके पहले शनिवार की सुबह नेचुरल कॉल के बहाने बांउड्री फांदकर फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा सके। किशोर के भागने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता लगा कि उसका नाम-पता तक डायरी में नोट नहीं किया गया था।

वर्जन

शनिवार की सुबह गोरखनाथ थाना से एक आरोपित फरार हो गया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

- डॉ। कौस्तुभ, एसपी सिटी