- राजेंद्र नगर, डीडीपुरम सहित आधा दर्जन एरिया में पीएनजी बिछाने की तैयारी

<- राजेंद्र नगर, डीडीपुरम सहित आधा दर्जन एरिया में पीएनजी बिछाने की तैयारी

BAREILLY:

BAREILLY:

यदि, आपके घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नहीं पहुंची है, तो ज्यादा परेशान मत होइए। शहर के जिन घरों में पीएनजी अभी तक नहीं पहुंची सकी है, वहां पर सर्विस देने की तैयारी में सीयूजीएल जुट गया है। निकाय चुनाव बाद पाइल लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद आपको हर महीने गैस भराने की टेंशन नहीं होगी। जब मन किया बस चूल्हे का स्विच ऑन किया और अपना पसंदीदा खाना बना लिया।

मार्च तक मिलने लगेगी सर्विस

सीयूजीएल ने मार्च ख्0क्8 तक भ् हजार से अधिक घरों तक पीएनजी की सर्विस देने की तैयारी में हैं। अधिकारी बस निकाय चुनाव सम्पन्न होने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद नगर निगम से परमिशन लेकर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सीयूजीएल सबसे पहले राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, शास्त्रीनगर और कर्मचारी नगर में पाइप लाइन बिछाने का काम करेगा। उसके बाद शहर के बाकी एरियाज को जोड़ने का काम होगा।

गैस खत्म होने की टेंशन नहीं

फिलहाल, शहर के एक दर्जन से अधिक एरियाज के लोगों से पीएनजी की सर्विस मिल रही हैं। शहर के साढ़े म् हजार लोगों को इस सर्विस का लाभ मिल रहा है, जो कि 7भ् हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। भ् हजार नए घरों के जुड़ने से गैस की खपत डबल हो जाएगी। इस सर्विस सबसे बड़ा फायदा यह है कि गैस खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी। आप टेंशन मुक्त होकर अपना पसंदीदा व्यंजन बना सकते हैं।

इन एरियाज में सर्विस देने की तैयारी

- राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, शास्त्रीनगर और कर्मचारी नगर।

- भ् हजार घरों तक पीएनजी पहुंचाने का हैं लक्ष्य।

- नगर निगम से पाइन लाइन बिछाने का परमिशन मिलना बाकी हैं।

- निकाय चुनाव बाद परमिशन लेकर कार्य होगा शुरू।

- मार्च ख्0क्8 के बाद सर्विस मिलनी लग जाएगी।

अभी इन एरियाज को मिली रही सर्विस

- सिविल लाइंस, रामपुर गार्डेन, बियावान कोठी, सिंधूनगर, पवन विहार, ग्रीन पार्क, महानगर, आशील रॉयल पार्क, सनसिटी विस्तार और सुपरसिटी।

- म्,भ्00 हैं पीएनजी उपभोक्ता।

- 7भ् हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस हो रही कंज्यूम।

कनेक्शन लेने का प्रोसेस

- म् हजार सिक्योरिटी मनी जमा करना होता है।

- यह सिक्योरिटी मनी कनेक्शन बंद कराने पर रिटर्न हो जाता है।

- नए कनेक्शन के लिए एड्रेस और आईडी प्रूफ देना होगा।

- सीयूजीएल की बिछी पीएनजी के वॉल्ब से क्0 मीटर पहले और भ् मीटर की लाइन बिल्कुल फ्री।

- किचन की दूरी क्भ् मीटर से अधिक होने पर एस्क्ट्रा पाइप लाइन का खर्च उपभोक्ताओं को देना होगा।

पीएनजी इस्तेमाल करने वाली की संख्या शहर में बढ़ी है। बार-बार गैस खत्म होने या गैस रिफिलिंग की टेंशन नहीं है। लोगों के बीच बढ़ती डिमांड के चलते शहर के नए एरिया में पीएनजी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। शहर के आधा दर्जन एरिया को सेलेक्ट किया गया है। चुनाव बाद सर्विस देने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।

प्रकाश जैन, इंचार्ज, सीयूजीएल