मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में हुआ कल्चरल आयोजन

ALLAHABAD: मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र क्रिया कलाप केन्द्र द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में रविवार को संस्थान सरोद की धुनों से झंकृत हुआ। फेमस सरोद वादक देवांजन भट्टाचार्य ने अपनी प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा की कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक दर्शक उनकी धुनों पर झूमता रहा। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता देवांजन अपनी प्रस्तुति की शुरुआत राग मियां की मल्हार से किया। जिसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को अपने हुनर का कायल बना दिया। इस अवसर पर तबला वादक दीपजीत के उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया।

टेक्नोक्रेट्स से साझा किए अनुभव

संडे को एमएनएनआईटी में आयोजित हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान सरोद वादक देवांजन भट्टाचार्य ने संस्थान के सभी टेक्नोक्रेट्स से अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में परास्नातक करने के बाद इस कला को आत्म सात करने जैसे कई बातों को टेक्नोक्रेट्स से साझा किया। इसके पहले कार्यक्रम में सभी को सम्बोधित करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो। पी चक्रबर्ती ने छात्र क्रिया कलाप केन्द्र की सराहना करते हुए कहा कि आज का आयोजन छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए एक यादगार क्षण है। ऐसे आयोजन लोगों को भारतीय संस्कृति को नजदीक से देखने व समझने का अवसर मिलता है। खासतौर पर ऐसे कार्यक्रम टेक्नोक्रेट्स को भारतीय संस्कृति व सभ्यता को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टेक्नोक्रेट्स व संस्थान के टीचर्स मौजूद रहे।