-वॉटर व‌र्क्स से लेकर कामायनी कट तक करीब आधा दर्जन कट चिह्नित

-एसपी ट्रैफिक ने एनएच-2 अधिकारियों से की बात

आगरा। हाईवे पर दुर्घटना होना आम बात है। इनमें से कई दुर्घटनाएं हाईवे के कट पर हुई हैं। इन घटनाओं रोकने के लिए एसपी ट्रैफिक ने एनएच के अधिकारियों से बात की। अधिकारी जल्द ही इस मामले में मीटिंग कर कट पर काम शुरू कर देंगे। हाईवे के चुने हुए कट को बढ़ाया-घटाया जाएगा।

वॉटर व‌र्क्स से शुरु किए कट

एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने वाटर व‌र्क्स से लेकर कामायनी चौराहे तक के कट चिह्नित किए हैं। यहां पर हुई दुर्घटनाओं का डेटा देखा जा रहा है। कामायनी कट को कुछ बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसी तरह गुरु का ताल कट पर भी बात की गई। यहां पर भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। गुरु द्वारा आरओबी से उतरते ही लोगों को गुरु द्वारा के लिए उल्टा मुड़ना होता है। कट वहां से दूर है। इसको कम किया जाएगा।

सभी कटों पर होगा काम

एसपी ट्रैफिक के मुताबिक एल एंड टी, रिलायंस अधिकारियों से बात की गई है। वे भी इस संबंध में मीटिंग रखेंगे। हाईवे पर लिंकन लाइट, रम्बल स्ट्रिप, ब्रिक लगाई जाएंगी। हाईवे पर जो भी कट लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। उन पर काम किया जाएगा।