ALLAHABAD(20 July):

सिटी में साइबर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। इन शातिर क्रिमिनल्स के आगे पुलिस ने भी घुटने टेक दिए हैं। तभी तो किसी भी मामले में पुलिस अब तक कुछ भी नहीं कर पाई है। एक के बाद एक साइबर क्रिमिनल्स वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, और खुले आम घूम रहे हैं। साइबर क्रिमिनल्स की झांसे में फंसे सिटी के ये लोग जानने के लिए पढ़ें ये स्टोरी

भ्0 हजार का लगाया चूना

कर्नलगंज गल्लामंडी के रहने वाले पवन कुमार पासवान को साइबर क्रिमिनल्स ने झांसा देकर काल किया। वेरिफिकेशन के नाम पर डिटेल पूछा और लगा दिया भ्0000 का चूना। पवन की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने फ्राड का मामला दर्ज किया है।

-झूंसी के रहने वाले घनश्याम गिरी को बैंक वाले बन कर साइबर क्रिमिनल्स ने फोन काल किया। बताया कि हम मुम्बई हेड ऑफिस से बोल रहे हैं। वेरिफाई के नाम पर एटीएम कार्ड की डिटेल ले ली। साथ ही कोड भी जान लिया। फिर आसानी से बैंक एकाउंट से 9 हजार रुपए उड़ा दिए।

-पुलिस आफिस में जॉब करने वाले पवन कुमार फ्राड के शिकार हुए हैं। उनके साथ कुछ अलग हुआ है। किसी ने शातिराना अंदाजा से उनके रुपए दूसरे के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। अब कर्नलगंज पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि किसके एकाउंट में रुपए ट्रांसफर हुए हैं। इस ट्रांसफर में किसने खेल किया है।

-समाजसेविका अनीता देवी को उसके रिलेटिव ने ही चार लाख रुपए का चूना लगा दिया। फाफामऊ में अनीता के यहां उनके रिलेटिव बिहार से आए थे। आरोप है कि उन्होंने उनका चेकबुक उड़ा दिया। जिसमें चार लाख रुपए भर कर उन्होंने सिग्नेचर भी किया था। बाद में पता चला कि रिलेटिव पवन के भाई मृत्युंजय के बैंक एकाउंट में रुपए ट्रांसफर हो गए हैं। उन्होंने फ्राड का मामला दर्ज कराया है।