कर्नलगंज में रहती है महिला
ममता गुप्ता कर्नलगंज एरिया में रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले आलम खा के कहने पर साफ्टवेयर का बिजनेस शुरू किया। आलम ने खुद को जमदेशपुर की न्यू हैरिजेंटल करियर चैनल प्राइवेट लिमिटेड का मेम्बर बताया था। कहा था कि कंपनी मोबाइल के लिए कई साफ्टवेयर बनाती है। उसे सेल किया जाता है। इसमें काफी इनकम है। इसके लिए आलम ने अपने हाई कमान अमन कुमार से भी बात कराई थी। ममता ने बिजनेस के चक्कर में आलम के कहने पर तीन लाख रुपए कंपनी के एकाउंट में जमा कर दिया। वहां से माल की डिलेवरी भी हो गई। लेकिन ममता का आरोप है कि तीन लाख की जगह सिर्फ डेढ लाख रुपए का सामान मिला, जो बाद में पता चला कि सब फ्राड है। यही नहीं जब उसने कंप्लेन करनी शुरू की तो पता चला कि इंटरनेट बैंकिंग की मदद से पूरा पैसा अमन ने अपने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया है और सभी कांटेक्ट वालों ने अपना मोबाइल नंबर चेंज कर लिया। कई दिनों बाद पता चला कि अमन दूसरी कंपनी के नाम से अपने धंधे में फिर लिप्त हो गया है। ममता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आलम खा, अमन कुमार और उनके खिलाफ साथियों के खिलाफ फ्राड करने और आईटी एक्ट यानी साइबर क्राइम का मामला दर्ज किया है।