JAMSHEDPUR: बिष्टुपुर साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े छोटा गोविंदपुर व पटेलनगर निवासी राहुल कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना मानगो शंकोसाइ निवासी महेश पोद्दार के घर से 13 लाख रुपये बरामद किए। साथ ही विभिन्न बैंकों की चेकबुक और पासबुक समेत सात एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। मानगो निवासी महेश पोद्दार की तलाश पुलिस कर रही है। गिरोह तीन वर्ष से साइबर अपराध में सक्त्रिय था। साइबर पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य ऑनलाइन सौपी पे डॉट कॉम नामक साइट चलाते थे। इस गिरोह में राहुल कुमार मिश्र, महेश पोद्दार, धीरज कुमार व राहुल कुमार केशरी शामिल हैं। इन्होंने एक करोड़ से अधिक की हेराफेरी की है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

दर्ज कराई थी प्राथमिकी

परसुडीह थाना क्षेत्र छोटा गोविंदपुर साईं मंदिर रोड गदरा निवासी नितेश कुमार सिंह ने नौकरी दिलाने के बहाने उसके नाम पर तीन अलग-अलग बैंकों का खाता, एटीएम कार्ड व बैंक कीट्स में नाम पर तीन सिम कार्ड जारी करवा कर हड़प लेने, एकाउंट से 20 लाख रुपये निकासी दिखाते हुए देश के विभिन्न लोगों के साथ ठगी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

लिंक शेयर और रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगते थे

साइबर थाना प्रभारी उपेंद्र मंडल ने बताया कि गिरोह का सरगना महेश कुमार पोद्दार शहर समेत देश में कई को चूना लगा चुका है। जांच में पाया गया है कि नितेश कुमार सिंह के नाम से लिए खोले गए तीन खातों से हर रोज गिरोह के सदस्य 50 हजार से ज्यादा की हेराफेरी करते थे। ओएलएक्स पर सामान की खरीद.बिक्त्री और नौकरी का प्रलोभन देकर लोगों के खाते से रुपये उड़ा लेते थे। नितेश ने पुलिस को बताया कि सौपी पे डॉट कॉम से यह खेल हो रहा था। मुंबई के एक युवक ने नौ हजार 24 रुपये का क्लेम किया है। युवक ने बताया था कि उसने फोन का आर्डर किया था। रकम जमा के बाद भी फोन नहीं मिला। जब नितेश ने राहुल मिश्र को इसकी जानकारी दी तो उसने महेश पोद्दार को बताया। इसके बाद मुंबई के युवक का रुपया महेश ने वापस कर दिया।