कानपुर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवातीय तूफान ने ओडिशा में खूब कहर बरपाया। इसके साथ पश्चिम बंगाल में भी इसका काफी इफेक्ट रहा। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो ओडिशा के तटीय इलाकों में तो आज भी कई जगहों पर तेज आंधी चलेगी। यहां पर हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटा पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर में आज भारी बारिश होने के आसार

फेनी से बांग्लादेश तो प्रभावित हो ही रहा है वहीं भारत में फेनी के पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने से यहां हालात गंभीर होने की आशंका है। आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कई अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही यहां पर हवाएं भी काफी तेज चलेंगी।

Fani Cyclone : UN ने की भारत की तारीफ, सतर्कता ने बचाई जिंदगियां

40-50 किमी प्रति घंटा के हिसाब चलेंगी हवाएं

माैसम विभाग की मानें तो केरल में भी आज कई स्थानों पर आंधी चलेगी। तमिलनाडु और पुदुचेरी में भी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चलेंगी। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुदुचेरी के कुछ हिस्सों में और रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और विदर्भ में भी कई जगहों पर लू वाली हवाएं चलेंगी।

National News inextlive from India News Desk