नई दिल्ली (पीटीआई))। Cyclone Mocha : दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में उठ रहे एक बड़े तूफान ने तेजी पकड़नी शुरू कर दी है और इसके अब चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इस चक्रवात को माेचा नाम दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि गुरुवार तक चक्रवात मोचा में अपने उग्र रूप में आ सकता है। अभी जो हवा 80-90 किमी प्रति घंटे और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है वह 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में चल सकती है। चक्रवात के 12 मई की सुबह तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बाद में बांग्लादेश-म्यांमार तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। मछुआरों और छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों के संचालकों को सलाह दी जाती है कि वे बंगाल की खाड़ी में न जाएं। इतना ही नहीं जो बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर में हैं वह जल्द से जल्द लाैट जाएं। सिस्टम आफ नेमिंग साइक्लोन के अनुसार इस तूफान को साइक्लोन मोचा (मोखा) दिया गया है। यह नाम यमन द्वारा लाल सागर बंदरगाह शहर मोखा के नाम पर सुझाया गया था, जिसने 500 साल पहले दुनिया को कॉफी पेश की थी।

एक मेल व एक फीमेल नाम
अब तक कैटरीना, लीसा, लैरी, हिकाका, बुलबुल, फालीन, हुदहुद, जैसे नाम चक्रवातों के रखे जा रहे हैं। तूफानों के नाम रखने की परंपरा काफी पुरानी है। अटलांटिक क्षेत्र में इसकी शुरुआत 1953 में एक संधि के माध्यम से हुई थी। खास बात तो यह है कि इस दाैरान अमेरिका केवल महिलाओं के नाम पर तो ऑस्ट्रेलिया केवल भ्रष्ट नेताओं के नाम पर तूफानों का नाम रखते थे। हालांकि इसके बाद से एक मेल व फिर एक फीमेल नाम रखे जाने लगे। हालांकि भारत और उसके पड़ोसी देशों में चक्रवातों के नाम रखने का चलन वर्ष 2004 में शुरू हुआ जब भारत ने इसकी पहल की थी।

भारत ने की थी विशेष पहल
भारत की पहल पर तटीय देश बांग्लादेश, पाकिस्तान, म्यांमार, मालदीव, श्रीलंका, ओमान और थाईलैंड इसमें शामिल हुए। इंग्लिश अल्फाबेट के अनुसार मेंबर कंट्रीज के नाम के पहले अक्षर से उनका सीक्वेंस डिसाइड हुआ। इस तरह जैसे ही चक्रवात इन आठ देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, लिस्ट में मौजूद नाम चक्रवात को दे दिया जाता है। इससे तूफान की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि राहत व बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है। खास बात तो यह है कि किसी भी नाम को दोहराया नहीं जाता है। अब तक चक्रवात के करीब 64 नामों की लिस्टिंग की जा चुकी है।

National News inextlive from India News Desk