नई दिल्ली (पीटीआई)। Cyclone Biparjoy : अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' अब धीरे-धीरे देश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। अगले कुछ घंटों में इसके और तेज होने व भयंकर तूफान का रूप लेने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान मंगलवार की रात 'बिपारजॉय' में बदल गया है, जो गोवा तट से लगभग 900 किमी दूर, मुंबई से 1050 किमी और पोरबंदर से 1130 किमी दूर अरब सागर में केंद्रित था। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के अनुसार, इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसकी वजह से महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

cyclone biparjoy : अरब सागर से उठा चक्रवात बिपारजॉय,कई राज्यों में भारी बारिश व तूफान का अलर्ट जारी

120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हवा

मौसम विभाग ने 8 से 10 जून के बीच केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मालदीव, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के तट पर समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जून की शाम से पूर्व-मध्य अरब सागर और पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के आस-पास के क्षेत्रों में 100- से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, 8 जून को कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अगले चार दिनों तक इन तटीय क्षेत्रों में हवा की गति लगभग इसी तरह रहेगी। चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' के खतरे को देखते हुए गुजरात सरकार ने भी एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गुजरात के सभी बंदरगाहों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

National News inextlive from India News Desk