कैसा रहेगा ये साल - इस साल कार्यों में प्रगति होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति होगी।आर्थिक तरक्की मिलेगी। धनागमन के लिए यह वर्ष अच्छा है।परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में रोमांस की सरसता लाने के प्रयास सफल होंगे। प्रॉपर्टी के लिए नई योजना बना सकते हैं। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। नए व्यवसाय को ऊँचाईयां प्राप्त होंगी। व्यवसायी लोगों को कारोबार में भारी प्रतिक्रिया मिलेगी।

Born Today : Raju Srivastav, Comedian

दैनिक राशिफल 25 दिसंबर : मेष राशि वाले... गुस्से पर कंट्रोल करें तो आज का दिन बनेगा,जोश में आकर फैसले ना लें

मेष (Aries) : आज कार्य क्षेत्र में पदोन्नति की उम्मीद है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। घर-परिवार में शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। पारिवारिक स्थितियां सुखद रहेंगी। क्या न करें - पार्टनर को आपके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। गुस्से पर कंट्रोल करें तो आज का दिन बनेगा। कोई भी फैसला जोश में आकर ना लें।

दैनिक राशिफल 25 दिसंबर : मेष राशि वाले... गुस्से पर कंट्रोल करें तो आज का दिन बनेगा,जोश में आकर फैसले ना लें

वृष (Taurus) : आज अपने कार्य के प्रति आत्मसंतोष रहेगा। अतिरिक्त आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। क्या न करें - जल्दबाजी से कोई काम न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर विवाद होने के योग हैं।

मिथुन (Gemini) : विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात प्रसन्नता को बढ़ाएगी। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा के दौरान सावधानी अपेक्षित रहेगी। क्या न करें - तनाव और चिंता से बचने के लिए आपके लिए योग और ध्यान से बेहतर उपाय और कोई नहीं है।

कर्क (Cancer) : प्रेम के मामलों में लाभ प्राप्त होगा। उदार नजरिया प्रत्येक कार्य में सफलता दिलाएगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य के प्रबल योग है। क्या न करें - आप एकाग्रता से अपने भीतर एक सशक्त भाव उत्पन्न करें और अपने स्वास्थ्य को बरकरार रखें।

सिंह (Leo) : आज भवन निर्माण में रूकावट आएगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के योग रहेंगे। क्या न करें - अपने जीवन में एक संतुलन भी बनाए रखना है इसलिए सुनियोजित तरीके से अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लायें।

कन्या (Virgo) : पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे।आर्थिक लेन-देन के मामले समय पर निपटाएं। क्या न करें - आप एकाग्रता से अपने भीतर एक सशक्त भाव उत्पन्न करें और अपने स्वास्थ्य को बरकरार रखें।

तुला (Libra) : वाणी पर नियंत्रण रखें। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। क्या न करें - आज आपको अपने जीवन में एक संतुलन भी बनाए रखना है इसलिए सुनियोजित तरीके से अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लायें।

दैनिक राशिफल 25 दिसंबर : मेष राशि वाले... गुस्से पर कंट्रोल करें तो आज का दिन बनेगा,जोश में आकर फैसले ना लें

वृश्चिक (Scorpio) : शुभ समाचार मिलेंगे। कानून का पालन करें। निवेश शुभ रहेगा। अचानक हानि-लाभ की घटनाएं घटेंगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा सफल रहेगी। क्या न करें - शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें।

धनु (Sagittarius) : आज झंझटों से दूर रहें। जोखिम न लें। दूसरों से अपेक्षा न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता रहेगी। दुर्घटना से बचें। यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि लाभ देंगे। क्या न करें - आज शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें बेहतर रहेगा।

मकर (Capricorn) : नई योजना बनेगी। कार्यसिद्धि होगी। कुसंगति से बचें। जोखिम न उठाएं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। क्या न करें - आज शराब से दूर रहें क्योंकि यह आपकी नींद में बाधा डालकर आपको गहरे आराम से महरूम कर सकती है।

कुंभ (Aquarius) : नई योजना बनेगी। कार्यसिद्धि होगी। कुसंगति से बचें। जोखिम न उठाएं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। क्या न करें - अपनी अनावश्यक सोच पर अंकुश रखे। स्पाइसी भोजन या गरिष्ट भोजन से बचे।

मीन (Pisces) : आज बाधा दूर होकर कार्य बनेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता योग है। नई ऊर्जा का एहसास होगा। भाग्य भी खूब साथ देगा, नए कार्य के लिए अच्छा समय है। क्या करें - क्या न करें -अनावाश्यक साहस ना दिखावें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाई जनों से या दोस्तों से संभलकर बात करे।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 दिसम्बर : कन्या राशि वाले... इस सप्ताह आपको सम्मान के साथ ही सुखद फल प्राप्त होंगे, विदेश यात्रा का भी योग है

आर्थिक राशिफल 23 से 29 दिसम्बर : वृष राशि वाले... व्यापार और नौकरी में होगी मुश्किल तो शेयर बाजार में मिलेगा खूब सारा लाभ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk