कैसा रहेगा ये साल - इस साल नई जिम्मेदारी के साथ ही स्थान परिवर्तन भी संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित लंबी यात्राओं का लाभ भी मिलेगा। कार्यस्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे।

Born Today : Shahid Kapoor, Film Actor

दैनिक राशिफल 25 फरवरी : धनु राशि वाले... किसी नए काम-काज के लिए आज का दिन अनुकूल है,लेकिन काम में शॉर्टकट न तलाशें

मेष (Aries) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। क्या न करें- आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, मदद से पीछे न हटें।

वृष (Taurus) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन स्थितियों पर विजय पा सकने में सफल होंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं।

मिथुन (Gemini) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें- आज मानसिक चिंता न करें।

कर्क (Cancer) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं।

दैनिक राशिफल 25 फरवरी : धनु राशि वाले... किसी नए काम-काज के लिए आज का दिन अनुकूल है,लेकिन काम में शॉर्टकट न तलाशें

सिंह (Leo) : आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें। परेशानी होने की स्थिति में विवाद से बचें। क्या न करें- बचत योजनाओं पर सलाह की अनदेखी न करें।

कन्या (Virgo) : आज अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। आर्थिक मामले में उपलब्धियां आपके हिस्से आएंगी। क्या न करें- प्रेम संबंधों से आज दूर रहें।

तुला (Libra) : आज कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी लॉटरी या बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। धन संचय में भी सफल रहेंगे। क्या न करें- सरकारी काम में लापरवाही न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। आज आपको मेहनत का रिटर्न मिलेगा। क्या न करें- आर्थिक तंगी के कारण परेशान न हों।

धनु (Sagittarius) : आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम फल देने वाला दिन रहेगा। यदि आप किसी सकारात्मक कार्य में भाग लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। क्या न करें- काम में शॉर्टकट न तलाशें।

दैनिक राशिफल 25 फरवरी : धनु राशि वाले... किसी नए काम-काज के लिए आज का दिन अनुकूल है,लेकिन काम में शॉर्टकट न तलाशें

मकर (Capricorn) : आज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन अच्छा है। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार का जोखिम भरा निवेश न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज कोई बड़ा फैसला न लें।

मीन (Pisces) : आज आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं। काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देगी। क्या न करें- आज कटाक्ष के चलते आप दूसरों को आहत न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 02 मार्च : वृश्चिक राशि वाले... भाग्य आपके साथ है, यानि आप जो चाहेंगे, उसे प्राप्त कर सकेंगे

आर्थिक राशिफल 24 फरवरी से 02 मार्च : सिंह राशि वाले... नौकरी और शेयर बाजार के लिए शानदार है यह हफ्ता, लेकिन व्यापार में कुछ नया ट्राई न करें

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk