कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है। कारोबार में भी इजाफा होगा। रिश्तों के लिहाज से समय कठिन हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें। नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे। किसी रिश्तेदार की वजह से घर में कलेश हो सकता है।

Born Today : Akshaye Khanna, Film actor

दैनिक राशिफल 28 मार्च : धनु राशि वाले... आज अचानक धन प्राप्ति की उम्‍मीद

मेष (Aries) : आज आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातों पर न झगड़ें और विवाद करने से बचें। इससे पारिवारिक शांति रहेगी।

वृष (Taurus) : व्यापार में आगे बढऩे की जरूरत है। छात्रों को अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। क्या न करें- आज जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित हो सकता है। इससे बचे।

मिथुन (Gemini) : आज आप कोई बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। क्या न करें- आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। बैठकर बात करें हल निकल जाएगा।

कर्क (Cancer) : आज पारिवारिक मामलों में समय मिला-जुला रहेगा। लाभ के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे। क्या न करें- आज एकसाथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है।

सिंह (Leo) : आज आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन और अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। क्या न करें- यदि आप अपनी जमीन आदि बेचना चाहते हैं, तो कुछ समय प्रतीक्षा करें।

कन्या (Virgo) : कार्यक्षेत्र के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ संतुष्ट रह सकते हैं। क्या न करें- आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएं अथवा दो-चार लोगों से मार्गदर्शन लें।

तुला (Libra) : आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें। क्या न करें- आज बचत योजनाओं पर सलाह-मशविरा करने के बाद निवेश कर सकते हैं। अधिक जोखिम से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने अच्छे कर्मों के कारण सफल रहेंगे। कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। आर्थिक मामले में उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं। क्या न करें- आपकी पदोन्नति में बहुत से लोग टांग अड़ाने का काम कर सकते हैं।

दैनिक राशिफल 28 मार्च : धनु राशि वाले... आज अचानक धन प्राप्ति की उम्‍मीद

धनु (Sagittarius) : आज कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी लॉटरी या बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। क्या न करें- आप सरकारी अधिकारियों के कोप का भागी बनना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn) : यदि आज मेहनत करेंगे तो आर्थिक साधन व रुपया-पैसा जरूर मिलेगा। क्या न करें- आज आर्थिक तंगी के कारण आप परेशान रह सकते हैं और गलत रूप से धनार्जन करने का फैसला ले सकते हैं, इससे बचें।

कुंभ (Aquarius) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी सकारात्मक कार्य में भाग लेना चाह रहे हैं तो उसके लिहाज से आज का दिन अनुकूल है। क्या न करें- शायद आर्थिक मामलों में निरंतरता न रह पाए।

मीन (Pisces) : आज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन ठीक रहने वाला है। क्या न करें- आज संबंधों को और भी बेहतर करने की कोशिश करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मार्च : सिंह राशि वाले... आपको धन, पुरस्कार, पहचान के साथ-साथ तमाम अच्छी खबरें मिलेंगी

आर्थिक राशिफल 24 से 30 मार्च : मीन राशि वाले... नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार हर जगह होगा लाभ, बड़ों की सलाह लेते रहें

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk