कैसा रहेगा ये साल - इस साल बेहतर सफलता हेतु परिश्रम करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नवीन कार्य-योजनाओं में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यह समय परिवार से बनाकर चलने का है। बाजार में पहचान व धाक बढ़ेगी।

Born Today : Udita Goswami, Film Actress

मेष (Aries) : नौकरी वाले लोगों के लिए बेहतर दिन है। आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। क्या न करें- किसी और के मामले में आज दखलअंदाजी करने से बचें।

वृष (Taurus) : आज सामाजिक कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होंगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। क्या न करें- व्यापार करने वाले उधार न करें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं।  

मिथुन (Gemini) : आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। क्या न करें- आप प्रोफेशनल कारणों के प्रभाव में किसी प्रकार का निजी निर्णय न लें।

कर्क (Cancer) : आज नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे हैं। व्यापार में जैसे-तैसे काम चलता रहेगा। क्या न करें- आज गवाही न दें और धोखाधड़ी न करें, अन्यथा काफी परेशानी हो सकती है।

दैनिक राशिफल 9 फरवरी : वृष राशि वाले...आज भाषा का प्रयोग सावधानी से करें,प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं

सिंह (Leo) : आज नौकरी वाले जातकों को थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे। क्या न करें- आज अपने कार्य को दूसरों पर न डालें। अन्यथा कार्य अधूरा रह सकता है।

कन्या (Virgo) : आज मित्रों से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ार-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा।  क्या न करें- आज जिम्मेदारी से भागे नहीं।

तुला (Libra) : आज घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। जोखिम भरे कार्यों को करने से भी लाभ प्राप्त होगा। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। क्या न करें- आज अपने साथी पर किसी प्रकार की जोर-जबर्दस्ती नहीं करें, नुकसान संभव है।

धनु (Sagittarius) : आज संतान का सर्दी से बचाव करें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। क्या न करें- आज अपने काम को लेकर किसी तरह की जिद मन में नहीं रखें।

मकर (Capricorn) : आज बेवजह किसी से न उलझें अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही रहेंगे। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। क्या न करें- अहंभाव की वजह से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है, इसलिए अहं न पालें।

दैनिक राशिफल 9 फरवरी : वृष राशि वाले...आज भाषा का प्रयोग सावधानी से करें,प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं

कुंभ (Aquarius) : आज आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। क्या न करें- आज नवीन कार्यों का बिना सोचे-समझे निर्णय न लें।

मीन (Pisces) : आज आर्थिक स्थिति में गिरावट रहेगी। कान में आपको परेशानी हो सकती है। क्या न करें- आज आपका गुस्सैल स्वभाव मधुर वातावरण को भंग न कर दे, इसका ध्यान रखें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk