- इंचियोन एशियाड के पदकवीरों का दैनिक जागरण ने किया सम्मान

- खिलाडि़यों को क्रीड़ा शिरोमणि सम्मान

मेरठ : कामनवेल्थ व एशियाई खेलों में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले वेस्ट यूपी के खिलाडि़यों का दैनिक जागरण ने सम्मान किया। शहर के तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी ने खिलाडि़यों को क्रीड़ा शिरोमणि सम्मान देकर आसमान की ऊंचाईयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

दिल्ली रोड कंट्री इन होटल में सोमवार को क्रीड़ा शिरोमणि सम्मान का आयोजन किया गया। इसमें वेस्ट यूपी के उवर्रर भूमि से वैश्विक फलक पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडि़यों को दैनिक जागरण व एसजी की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर विशन सिंह बेदी ने कहा कि इंचियोन एशियाड के खिलाडि़यों को दिल्ली में विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया, उसमें वह नहंी जा सके, लेकिन आज दैनिक जागरण के सम्मान समारोह में खिलाडि़यों के बीच आकर उन्हें अपार प्रसन्ना हो रही है। एशियाड में पदक जीतने वाले खिलाडि़यों का अगला लक्ष्य रियो ओलंपिक में पदक जीतने का होना चाहिए। मेरठ के लोग ऐसे खिलाडि़यों को सम्मान करके अपना खुद का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हर शहर में डाक्टर, इंजीनियर, नेता, वकील सहित हर प्रोफेशन के लोग मिल जाएंगे, लेकिन एशियाड में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी हर शहर में नहंी मिलेंगे।

एसजी के कैलाश आनंद ने कहा कि हमारे यहां सुविधाओं की कमी है, प्रतिभाओं की कोई कमी नहंी है। अगर खेल की आधारभूत ढांचे में सुधार हो तो यहां से और भी प्रतिभाएं वैश्विक फलक पर देश का नाम रोशन करेंगी। आईजी आलोक शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी सम्मान और प्रोत्साहन का भूखा होता है, अखबार में छपी एक खबर भी उसके हौसले को बुलंद कर देती है। जागरण ने खिलाडि़यों को सम्मानित करके अच्छी पहल है।

इससे पहले दैनिक जागरण के एक्जीक्यूटिव प्रेसीडेंट तरुण गुप्ता ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम विकासशील देश से विकसित देश बनने की ओर प्रयासरत हैं। सैन्य, अर्थ क्षेत्र में देश को आगे बढ़ने के अलावा कला, संस्कृति और खेल ऐसा क्षेत्र है, जिसमें आगे बढ़ने से देश विश्व पटल पर अपनी सशक्त पहचान बनाता है। हमारे यहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नही है, उन्हें तलाशने और तराशने की जरूरत है। खिलाडि़यों ने अभी तक जो सफलता हासिल की है, वह अपने दम पर की है। खिलाडि़यों को सरकार से मदद मिल रही है, लेकिन उन्हें अपने समाज से भी प्रोत्साहन व सम्मान मिलना चाहिए। उसी कड़ी में जागरण ने यह प्रयास किया है। सम्मान समारोह में दैनिक जागरण के निदेशक धीरेंद्र मोहन ने मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग, खिलाडि़यों के परिजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, व्यापारी आदि मौजूद रहे।

इन्हें मिला क्रीड़ा शिरोमणि सम्मान

दैनिक जागरण के छू लिया आसमान के तहत कामनवेल्थ में शूटिंग में मेडल जीतने वाले मो। अशफ, रवि कुमार, नौकायन के खिलाड़ी कपिल शर्मा, बाक्सिंग के सतीश कुमार, जेवलिन थ्रो के अनुरानी, कुश कुमार, एथलीट प्रियंका पंवार, जेवलिन थ्रो में एशिया में मेडल विजेता मेरठ की बहू सीमा पूनिया व राजीव तोमर को क्रीड़ा शिरोमणि सम्मान दिया गया। दैनिक जागरण की तरफ से पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने खिलाडि़यों को शाल ओढ़ाकर सम्मान पत्र, बुके देकर सम्मानित किया।