RANCHI: सिटी को कचरे से मुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद हमारा शहर साफ नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सिटी के लोग शहर में फैले कचरे की फोटो दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के साथ शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग अब जागरूक भी हो रहे हैं कि डस्टबिन होगा तो वे जहां-तहां कचरा नहीं फेकेंगे। तभी हमारा शहर साफ और स्वच्छ हो पाएगा।

सैमफोर्ड हॉस्पिटल के पास कूड़ा

सैमफोर्ड हॉस्पिटल के बगल के एरिया में डस्टबिन ही नहीं है, जहां पर लोग खुले में कचरा डालकर चले जाते है। इस वजह से कचरा रोड पर बिखरने लगता है। ऐसे में लोग नगर निगम से डस्टबिन की मांग कर रहे है ताकि वे कचरा उसी में डाल सके।

पिंजर पोल में गंदगी का अंबार

हरमू रोड से अपर बाजार जाने वाले रास्ते में पिंजर पोल के पास गंदगी का अंबार लगा है। कई दिनों से कचरा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं आई है। अगर डस्टबिन होता तो कचरा तो नहीं बिखरता। इसलिए एक डस्टबिन लग जाए तो कूड़ा फैलने से रोका जा सके।

सोचिएगा जरूर

घर में नहीं फेंकते कचरा तो रोड पर क्यों?

आपका घर होता है तो दिन में दो बार सफाई करवाते हैं। घर में कुछ गिर जाए तो उसे उठाकर डस्टबिन में डाल देते हैं। बच्चों को भी सिखाते हैं कि वे घर में कचरा जहां-तहां नहीं फेंकें। लेकिन शहर को गंदा करने से पहले एकबार भी नहीं सोचते। अगर हम यह ठान लें कि कचरा हर हाल में डस्टबिन में ही डालेंगे तो हमारा शहर गंदा नहीं होगा। इसलिए एकबार सोचिएगा जरूर कि आप अपने शहर को साफ बनाने के लिए क्या योगदान दे सकते हैं।

9852909234