लगातार सिटी की सूरत दिखा रही पब्लिक

RANCHI : सिटी से डस्टबिन गायब होते जा रहे हैं, कुछ जगहों को छोड़ दिया जाए तो गिनती के डस्टबिन बचे हैं। ऐसे में सिटी की सड़कों के किनारे कूड़ा जमा होना लाजिमी है। वहीं सिटी के लोग भी दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के अभियान बिन में फेंक से जुड़कर लगातार हमें शहर की सूरत दिखा रहे हैं। लेकिन कहीं न कहीं छोटी सी बात को लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं। लगातार रोड किनारे गंदगी फेंक दे रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम डस्टबिन लगाने को तैयार नहीं है।

बरियातू रोड

डस्टबिन में लोग कचरा डाल सकते हैं। लेकिन डस्टबिन खाली रहता है फिर भी लोग बाहर कचरा डालकर निकल जाते हैं। इस वजह से गंदगी फैल जाती है। वहीं बाहर से आने वाले लोगों के सामने भी सिटी की खराब इमेज बनती है।

कोकर इंडस्ट्रियल एरिया

कोकर की गिनती इंडस्ट्रियल एरिया में होती है, जहां से हर दिन करोड़ों का कारोबार होता है। फिर भी सफाई को लेकर नगर निगम गंभीर नहीं है। इतने बड़े एरिया में नगर निगम ने एक भी डस्टबिन नहीं लगाया है। कचरा रोड किनारे पड़ा रहता है।

पार्क स्ट्रीट एचबी रोड

स्मार्ट सिटी के तहत मेन रोड में हर 500 मीटर में ट्विन बिन लगाने की योजना थी। लेकिन यहां तो दूर-दूर तक सिंगल डस्टबिन भी दिखाई नहीं देती। इस वजह से लोग कचरा डालकर चले जाते हैं।