RANCHI: सिटी में कई ऐसी जगहें आज भी हैं, जहां पर डस्टबिन का नामोनिशान नहीं है। इस वजह से लोग कचरा जहां-तहां फेंक देते हैं। अगर वहां डस्टबिन होता तो इलाके की इतनी खराब स्थिति नहीं होती। यह कहना है दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के साथ तस्वीर शेयर करने वाले लोगों का। साथ ही लोग यह अपील भी कर रहे हैं कि उनके इलाके में भी नगर निगम डस्टबिन लगवा दे।

यहां फैला है कचरा

नगर निगम शहर की साफ-सफाई की बात करता है। लेकिन यहां तो स्थिति खराब है। एक डस्टबिन भी आजतक नहीं लगाया गया है, जिससे कि लोगों को मजबूरी में खुले में कचरा फेंकना पड़ता है।

अशोक पथ, रेडियम रोड, साहू नर्सिग के पास

डस्टबिन लगाया गया था। कुछ दिनों के बाद डस्टबिन और स्टैंड दोनों गायब हो गए। इसके बाद दोबारा से नगर निगम ने डस्टबिन लगाया ही नहीं। आज भी लोगों की कचरा वहीं डालने की आदत है। डस्टबिन होता तो अच्छा होता।

कोकर चौक, नियर ट्रू वैल्यू

पूरा खाली मैदान ही कूड़ेदान बना हुआ है। अगर डस्टबिन लगा होता तो कचरा एक जगह होता। खुले में फेंकने के कारण कचरा पूरा फैल जाता है।

मिलन चौक, खादगढ़ा, मधुकम

नगर निगम को हर इलाके में पहले की तरह डस्टबिन लगाने चाहिए। तभी कचरा का फैलना रुकेगा।

मुन्ना

हर जगह से डस्टबिन गायब हो गए हैं। अगर नगर निगम डस्टबिन लगा दे और रेगुलर कचरा उठे तो स्थिति सुधर जाएगी।

सूरज

डोर टू डोर कलेक्शन से कचरा उठाव नहीं सुधरेगा। इसके लिए नगर निगम को डस्टबिन लगाना ही होगा।

विवेक